केंद्रीय मंत्रियों का दौरा राजनीतिक ड्रामा : पैंथर्स पार्टी

संवाद सहयोगी पुंछ जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के राज्य सचिव जोरावर सिंह की देखरेख

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 02:22 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 06:13 AM (IST)
केंद्रीय मंत्रियों का दौरा राजनीतिक ड्रामा : पैंथर्स पार्टी
केंद्रीय मंत्रियों का दौरा राजनीतिक ड्रामा : पैंथर्स पार्टी

संवाद सहयोगी, पुंछ : जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के राज्य सचिव जोरावर सिंह की देखरेख में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान केंद्र सरकार से जम्मू को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जब तक जम्मू संभाग को अलग राज्य का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक जम्मू की जनता को उनके पूरे अधिकार नहीं मिल सकते। जम्मू संभाग मे परिसीमन की बेहद जरूरत है। उन्होने विधानसभा सीटें की हदबंदी करवा कर जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव करवाने की मांग की है। ताकि जम्मू संभाग की जनता को एक लोकतांत्रिक और मजबूत सरकार मिल सके। जोरावर सिंह ने कहा कि करीब 40 सालो से पैंथर्स पार्टी की यह मांग रही है कि जम्मू को अलग राज्य का दर्जा दिया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को विफल करार देते हुए कहा कि इससे यहां की जनता को कुछ भी हासिल नहीं हुआ बल्कि मंत्रियों के खुद के टीए, डीए ही बने। उन्होंने कहा कि अगर यह मंत्री हर जिले मे एक हफ्ता लगाते तो शायद जनता और उनकी परेशानियों को समझ सकते थे, मगर उनका यह दौरा महज एक राजनीतिक ड्रामा था। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के नेता चंद्र शेखर, काजी मुहम्मद रजाक, मुहम्मद हयात खान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी