नदी में डूबने से दो की मौत, बचाने गया युवक गंभीर

जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ जिले की मेंढर तहसील के दबराज गांव में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 07:31 PM (IST)
नदी में डूबने से दो की मौत, बचाने गया युवक गंभीर
नदी में डूबने से दो की मौत, बचाने गया युवक गंभीर

जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ जिले की मेंढर तहसील के दबराज गांव में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। इस दौरान दोनों को पानी से बाहर निकालने के लिए नदी में उतरे तीसरे युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल राजौरी रेफर कर दिया है। उधर, इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई को शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुहम्मद शकील पुत्र मुहम्मद बशीर व उमर फारूक पुत्र मुहम्मद फारूक दोनों निवासी दबराज घर के पास ही नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बहने लगे। इतने में वसीम अहमद पुत्र मुहम्मद शब्बीर दोनों को बचाने के लिए पानी में उतर गया। पानी के तेज बहाव के कारण वह भी उसमें बहने लग। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे गए और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को नदी से बाहर निकाल कर उप जिला अस्पताल मेंढर में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मुहम्मद शकील व उमर फारूक को मृत लाया घोषित कर दिया, जबकि वसीम अहमद की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल राजौरी रेफर कर दिया गया। वहीं इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी