पाक सेना ने पुंछ में दागे मोर्टार

जागरण संवाददाता, पुंछ : पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 02:10 AM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 02:10 AM (IST)
पाक सेना ने पुंछ में दागे मोर्टार
पाक सेना ने पुंछ में दागे मोर्टार

जागरण संवाददाता, पुंछ : पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी पाक को करारा जवाब दिया। इस गोलाबारी से सीमा पर कोई नुकसान नहीं हुआ है।

शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे पाक सेना ने एकाएक खड़ी करमाड़ा सेक्टर में पहले सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर हल्के हथियारों से गोलाबारी शुरू की। कुछ समय बाद पाक सेना ने सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी क्षेत्रों पर मोर्टार दागना शुरू कर दिए। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद पाक सेना ने कुछ देर के लिए गोलाबारी बंद कर दी। पाक सेना द्वारा की गई गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

chat bot
आपका साथी