भूस्खलन के कारण सात घंटे तक मुगल रोड पर यातायात रहा बंद

संवाद सहयोगी पुंछ बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद राजौरी पुंछ दोनों जिलों को कश्मी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:36 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:36 AM (IST)
भूस्खलन के कारण सात घंटे तक मुगल रोड पर यातायात रहा बंद
भूस्खलन के कारण सात घंटे तक मुगल रोड पर यातायात रहा बंद

संवाद सहयोगी, पुंछ : बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद राजौरी, पुंछ दोनों जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर सात घंटे के लिए यातायात बंद रहा। कड़ी मेहनत के बाद यातायात बहाल किया गया।

मूगलरोड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लियाकत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिन से लगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे के करीब पौशाना इलाके में कई मीटर इलाके में भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान पेड़, चट्टान और मिट्टी सड़क पर जमा हो गई थी। जिसके कारण वाहन तो दूर की बात है पैदल भी इस इलाके से गुजरना मुश्किल था। दोनों तरफ का यातायात बंद हो गया और यात्री वाहन सामान से लदे ट्रक मुगल पर फंस गए थे। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मशीनरी सहित मौके पर पहुंच गए और साढ़े सात घंटे के प्रयास के बाद दोपहर लगभग साढे़ 12 बजे के करीब को बफिलेयाज से पौशाना तक भूस्खलन का मलबा हटाकर सड़क साफ कर दोनों तरफ से यातायात बहाल कर दिया गया। इस भूस्खलन के कारण फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर गिरे मलबा हटाने में जुटे कर्मचारी

संवाद सहयोगी, कालाकोट : कालाकोट क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर भूस्खलन भी परेशानी बना रही है और कई सड़क मार्ग भूस्खलन से बंद हालात में है। जिसे देखते हुए कुछ सड़क मार्गों पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है और कुछ सड़क मार्ग ऐसे भी हैं जहां ग्रामीण खुद मलबा हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

कई दिन से बंद चक मथियानी सड़क मार्ग पर आज जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का कार्य किया गया। कई घंटे के इस कार्य के बाद सड़क पर जगह-जगह से भूस्खलन कब मलबा हटाकर सड़क मार्ग बहाल कर वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई।

वहीं, दूसरी तरफ खवास को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर भी भूस्खलन से सड़क पर जगह-जगह पड़े मलबे की परेशानी से बंद सड़क मार्ग को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा खुद मलबा हटाने का कार्य किया। सुबह से शाम तक लगे इस कार्य में ग्रामीणों ने काफी मलबा हटाया।

ग्रामीणों के अनुसार भूस्खलन से कई जगहों पर सड़क पर भारी-भरकम पत्थर, चट्टानें हटाने में काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि जेसीबी मशीन भेज कर मलबा हटाने का कार्य किया जाए ताकि जल्द सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मार्ग बंद होने तथा वाहनों की आवाजाही ना होने से काफी परेशानियां पेश आ रही है।

chat bot
आपका साथी