पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता पुंछ सेना द्वारा पुंछ में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पूर्व सै

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 02:24 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:15 AM (IST)
पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को किया सम्मानित
पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, पुंछ : सेना द्वारा पुंछ में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों के साथ साथ वीर नारियों ने भाग लिया। सैन्य अधिकारियों ने सभी की समस्याओं को सुनने के साथ साथ उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन राज्य प्रशासन और जिला सैनिक बोर्ड के साथ घनिष्ठ समन्वय में आयोजित किया गया। जिसमें शिकायतों के निवारण पर ध्यान केंद्रित किया गया, पूर्व सैनिकों और वीर नेरियों की पेंशन, भूमि और कानूनी मुद्दों के विसंगतियों को संबोधित किया गया और उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई जो पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस संबंध में सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पूर्व सैनिक और वीर नारी सेना की ताकत हैं और पुंछ जिले में बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व करते हैं यह लोग समाज की रीढ़ बने हुए हैं। सेना नियमित रूप से इस तरह के आयोजन करके और अपनेपन की भावना को बढ़ाकर अपने दिग्गजों को सम्मानित करने और उन्हें याद करने में बहुत गर्व महसूस करती है।

chat bot
आपका साथी