सीआरपीएफ जवान ने महिला को खून देकर बचाई जान

संवाद सहयोगी पुंछ राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में जिले के दूरदराज गांव की एक महि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:17 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:17 AM (IST)
सीआरपीएफ जवान ने महिला को खून देकर बचाई जान
सीआरपीएफ जवान ने महिला को खून देकर बचाई जान

संवाद सहयोगी, पुंछ : राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में जिले के दूरदराज गांव की एक महिला जिंदगी और मौत के बीच अंतिम सांसें ले रही थी, तभी सहायता के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान देवदूत के रूप में जिला अस्पताल पहुंचा और खून देकर महिला की जान बचाई।

बुधवार को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में जिले के दूरदराज एवं सीमावर्ती गांव साब्जियां की सजादा बेगम किडनी रोग से पीड़ित होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती थी। महिला का इमरजेंसी में डायलेसिस करना था, लेकिन उसके लिए ओ पाजिटिव खून की जरूरत थी। ओ पाजिटिव खून नहीं मिलने के कारण महिला के स्वजन परेशान थे और पीड़ित महिला की हालत गंभीर हो रही थी। परेशान स्वजन खून के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे थे, लेकिन खून नहीं मिल पा रहा था। तभी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 72वीं बटालियन का जवान देव दूत के रूप में जिला अस्पताल पुंछ पहुंचा और महिला के स्वजनों से मुलाकात कर खून देने की पेशकश की तथा तुरंत ब्लड बैंक से संपर्क किया और पीडित महिला को खून देकर उसकी जान बचाई।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों ने कहा कि हमारे जवान देश सेवा के साथ-साथ अपना ये फर्ज भी अदा कर रहे हैं। इस जवान ने अपना खून देकर किसी को नई जिदगी दी है। इस जवान ने रिजर्व पुलिस बल की 72वीं बटालियन का नाम ऊंचा किया है। हमें इस पर गर्व है।

वहीं, स्वजनों ने भी रिजर्व पुलिस बल की 72वीं बटालियन के जवान के महिला को खून देकर उसकी जान बचाने पर सराहना की।

chat bot
आपका साथी