प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाया

संवाद सहयोगी पुंछ नौशहरा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया गय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:20 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाया

संवाद सहयोगी, पुंछ : नौशहरा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में नौशहरा नगर पालिका के प्रधान की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर नगर पालिका के प्रधान नरेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हम सबको अपने आस-पड़ोस साफ-सफाई रखनी चाहिए, ताकि बीमारियों से बच सकें। वहीं, मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया। वहीं, इस मौके पर नगर पालिका के उपप्रधान विशाल शर्मा भी मौजूद थे, जिन्होंने सफाई अभियान में भाग लिया और सफाई की।

विशाल शर्मा ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और हर जगह उनके जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई जा रही है। हमने भी सफाई अभियान चलाया है और आगे भी हम इसी प्रकार सफाई अभियान चलते रहेंगे। सफाई अभियान में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर वार्ड पार्षद अनु भसीन ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं प्रधानमंत्री मोदी का स्वास्थ्य ठीक रहे। वह तंदुरुस्त रहें और इसी प्रकार लोगों की सेवा करते रहें। लोगों के लिए कल्याणकारी और भी योजना चलाते रहें, जिसका गरीब जनता और सब लोगों को लाभ मिलता रहे। मैं एक बार फिर से सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन पर बधाई देती हूं। इस मौके पर चमन लाल व अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी