कार नाले में गिरी, तीन अध्यापक घायल

जागरण संवाददाता पुंछ जिले की मेंढर तहसील के घानी क्षेत्र में शुक्रवार को चालक के नियं˜

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 02:25 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:15 AM (IST)
कार नाले में गिरी, तीन अध्यापक घायल
कार नाले में गिरी, तीन अध्यापक घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले की मेंढर तहसील के घानी क्षेत्र में शुक्रवार को चालक के नियंत्रण से बाहर होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार तीन अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो महिला अध्यापक शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर उन्हें तुरंत उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज राजौरी रेफर कर दिया, जबकि एक घायल का उपचार उपजिला अस्पताल मेंढर में ही किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान अध्यापिका सैलाना कोसर पत्नी मुहम्मद जावेद निवासी बलनोई व फजल चौधरी पुत्र मीर मुहम्मद निवासी घानी मेंढर, अध्यापिका प्रवीन अख्तर पत्नी मुहम्मद मुंशी निवासी मेंढर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बिना नंबर की कार में सवार होकर तीनों अध्यापक अपने स्कूल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार घानी क्षेत्र में कार नाले के ऊपर बनी पुलिया से उतरकर नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार तीनों घायलों को कार से निकाल कर उप जिला अस्पताल मेंढर में पहुंचाया। यहां से अध्यापिका सैलाना कोसर व फजल चौधरी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज राजौरी रेफर कर दिया गया। जबकि अध्यापिका प्रवीन अख्तर का उपचार उपजिला अस्पताल मेंढर में ही चल रहा है।

chat bot
आपका साथी