भाजपा कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्यो के लिए किया प्रेरित

संवाद सहयोगी पुंछ भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सुंदरबनी के ठंडा पानी में कार्यकारिण्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:27 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:27 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्यो के लिए किया प्रेरित
भाजपा कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्यो के लिए किया प्रेरित

संवाद सहयोगी, पुंछ : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सुंदरबनी के ठंडा पानी में कार्यकारिणी बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्यो के लिए प्रेरित किया। कार्यकारिणी बैठक में प्रभारी दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का आम लोगों को लाभ मिल रहा है। उससे प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को जनहित के कार्य करते रहना चाहिए, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें और उनकी समस्याओं का हल निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर इस बात को सुनिश्चित करें कि केंद्र और जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का आम लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं। अगर किसी को लाभ नहीं मिल रहा है तो पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऐसे लोगों के लिए व्यवस्था बनाकर उन्हें योजना का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करें।

बैठक में भाजपा के जिला प्रधान कैप्टन बालकृष्ण ने सभी मंडल व जिला पदाधिकारियों से क्षेत्र में लोगों की समस्याओं और परेशानियों को दूर करने के लिए किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनकी परेशानियों को हर संभव हल करने का पूरा प्रयास करें। कार्यकारिणी बैठक में भाजपा जिला प्रधान कैप्टन बालकृष्ण शर्मा, डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा, बीडीसी चेयरमैन बालकृष्ण शर्मा, बीडीसी चेयरमैन बाबू खान, किसान मोर्चा जिला प्रधान अशोक सिंह, मंडल प्रधान राकेश शर्मा, युवा मोर्चा जिला प्रधान रजत सिंह, जिला स्पोक्सपर्सन संजय शर्मा, सरपंच अनिल कुमार, सरपंच बोधराज, युवा नेता नैनो बंगवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी