महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगला

संवाद सहयोगी रामकोट तहसील के सियालना गांव में घरेलू विवाद के चलते 22 वर्षीय एक महिला ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 06:48 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 06:48 AM (IST)
महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगला
महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगला

संवाद सहयोगी, रामकोट : तहसील के सियालना गांव में घरेलू विवाद के चलते 22 वर्षीय एक महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी बिगड़ती अवस्था को देखते हुए स्वजनों ने तुरंत उसे उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला की पहचान रजनी शर्मा पत्नी अमित शर्मा निवासी सियालना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी मामले की जांच पूरी कर कारणों का पता लगा लिया जाएगा। इस संबंध में सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला ने किन कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाया। वाहन की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत

जम्मू : डयूटी के बाद घर वापस लौट रहे पुलिस के हेड कांस्टेबल की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गई। मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल राकेश कुमार पुत्र तीरथ राम निवासी मिश्रीवाला के रूप में हुई है और वह पीसीआर जम्मू में तैनात था।

राकेश कुमार शुक्रवार को अपने घर मिश्रीवाला जा रहा था कि दोमाना इलाके में करण पैलेस के बाहर उनके मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जब उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राकेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी