कार की चपेट में महिला घायल

संवाद सहयोगी रामकोट अज्ञात कार की चपेट में आने से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:12 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 01:12 AM (IST)
कार की चपेट में महिला घायल
कार की चपेट में महिला घायल

संवाद सहयोगी, रामकोट : अज्ञात कार की चपेट में आने से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब बिलावर की तरफ से आ रही कार ने काह पंचायत के पलाही मोड धार रोड पर 80 वर्षीय महिला को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान रानो पत्नी कुंडू राम निवासी पलाही काह के रूप में हुई। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर कार समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने रामकोट पुलिस को इसकी सूचना दी। घायल महिला को तुरंत उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। पुलिस द्वारा हरसंभव कोशिश करने के बावजूद कार का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी