भूस्खलन से प्रभावित ग्रामीणों को स्कूल में किया शिफ्ट

संवाद सहयोगी बिलावर पिछले दिनों बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने तहसीलदार पंकज शम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 11:35 PM (IST)
भूस्खलन से प्रभावित ग्रामीणों को स्कूल में किया शिफ्ट
भूस्खलन से प्रभावित ग्रामीणों को स्कूल में किया शिफ्ट

संवाद सहयोगी, बिलावर: पिछले दिनों बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने तहसीलदार पंकज शर्मा बाथर पंचायत के वार्ड पाच में कटल सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद भूस्खलन की चपेट में आए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।

दरअसल, सोमवार को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेने तहसीलदार पंकज शर्मा राजस्व विभाग की टीम के साथ कटल पहुंचे। इस दौरान भूस्खलन के चपेट में आए 45 परिवारों के लोगों के साथ मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों को जल्द सरकारी मदद का आश्वासन दिया। तहसीलदार पंकज शर्मा ने सभी प्रभावित 45 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करते हुए सरकारी स्कूल में रहने का प्रबंध किया। इसके पहले उन्होंने कटल बाथर में भूस्खलन से लोगों के घरों को हुए नुकसान का जायजा लेते हुए मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी को पहले सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए, जिसके लिए वह स्वयं गाव में पहुंचे हैं, इस दौरान लोगों के भूस्खलन के चलते हुए नुकसान का जायजा लेते हुए कहा कि भूस्खलन के चलते काफी नुकसान हुआ है, लोगों के मकानों के साथ-साथ जमीने, फसल भी चपेट में आने काफी नुकसान हुआ है।

बाथर के नायब सरपंच पूर्ण चंद ने बताया कि फसल बारिश के कारण खराब हो गया है, साथ ही भूस्खलन की चपेट में आने से लोगों के मकानों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। उनकी माग है कि राजस्व विभाग की टीम में गाव के प्रत्येक मकान का दौरा कर बारिश व भूस्खलन से लोगों के हुए नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा दिलाए। तहसीलदार पंकज शर्मा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी प्रभावितों का नुकसान का आंकलन कर रिलीफ केस बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजा जा रहा है, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सरकार की तरफ से मदद मिल सके।

chat bot
आपका साथी