एकल अभियान के केंद्रीय अधिकारियों का दो दिवसीय दौरा संपन्न

संवाद सहयोगी रामकोट एकल अभियान की केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी द्वारा 25 नवंबर से भाग क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 01:19 AM (IST)
एकल अभियान के केंद्रीय अधिकारियों का दो दिवसीय दौरा संपन्न
एकल अभियान के केंद्रीय अधिकारियों का दो दिवसीय दौरा संपन्न

संवाद सहयोगी, रामकोट : एकल अभियान की केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी द्वारा 25 नवंबर से भाग कठुआ के अंचल बसोहली में एकल अधिकारियों द्वारा शुरू किया गया दो दिवसीय आवास दौरे का शुक्रवार को समापन हो गया। दौरे के दौरान पश्चिम उतर प्रभाग अध्यक्ष सुमन चंद्र धीर और प्रभाग अभियान प्रमुख नीरज ठाकुर ने विभिन्न स्थानों पर एकल कार्यकर्ताओं से भेंट कर पिछले दिनों लगाए गए शिविर के अनुभव की जानकारी हासिल की और एसओसी को लेकर संगठन के परिवारों के साथ मिल बैठकर चर्चा की गई।

शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जो जानकारी मिली, उसको लेकर विचारों का आदान प्रदान किया गया।

दो दिवसीय प्रवास दौरा कठुआ भाग के आंचल बसोहली में तय किया गया था। अधिकारियों के प्रवास के दौरान अंचल बसोहली संच प्रमुख बहन नीलम कुमारी के परिवार में मिलन समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों ने परिवार से क्षेत्र में एकल अभियान द्वारा चलाई गई गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली और उनके साथ बैठकर प्रीतिभोज भी किया। अभियान के केंद्रीय अधिकारियों ने अंचल बसोहली में कई कार्यकर्ताओं के घरों में जाकर उनके परिवारों से भेंट कर उनके अनुभवों की जानकारी ली।

इस मौके पर जम्मू संभाग प्रमुख रविद्र कुमार, कठुआ भाग प्रमुख मंगत राम व ग्राम संगठन अध्यक्ष भाग कठुआ महेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिवार के मुखिया ने अधिकारियों को फिर से एक बार क्षेत्र का दौरा लगाने का आग्रह किया। जिसके बाद माता सुकराला देवी के दर्शन करने के बाद वह अपनी टीम के साथ भाग उधमपुर के लिए रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी