संविधान निर्माता को किया याद, जगह- जगह दी गई श्रद्धाजलि

संवाद सहयोगी बसोहली भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान के निर्माता बाबा भीम राव आंबेडकर क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 01:56 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 01:56 AM (IST)
संविधान निर्माता को किया याद, जगह- जगह दी गई श्रद्धाजलि
संविधान निर्माता को किया याद, जगह- जगह दी गई श्रद्धाजलि

संवाद सहयोगी, बसोहली : भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान के निर्माता बाबा भीम राव आंबेडकर को जगह-जगह श्रद्धापूर्वक श्रद्धाजलि दी गई। जिला विकास परिषद के चेयरमैन कर्नल महान सिंह की अगुआई में नगरोटा, प्रेहता व पलाख आदि जगहों पर श्रद्धाजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान भीम राव आंबेडकर को देश का सबसे बड़ा वुद्धिजीवी बताते हुए कहा कि आजादी के सबसे बड़ा प्रश्न यही था कि भारत को कैसे चलाया जाये, भीम राव आंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया। इस संविधान को पूर्व विश्व मानता है। उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बताये मार्ग पर चलने को कहा।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान परवेज रजा ने भीम राव आंबेडकर के चित्र पर फूल अíपत किये। रजा ने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने का काम जो बाबा ने किया सदा याद रखा जाएगा। महानपुर तहसील की पिछड़ी और दूर दराज की पंचायत धार कोहर में भाजपा के पहाड़ी जिला उप प्रधान नरेश ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच धार महानपुर ज्ञान चंद बटाडिया ने भीम राव आंबेडकर के चित्र पर फूल अíपत किये और इस अवसर पर प्रीति भोज का आयोजन किया गया। पूंडा गाव में महानपुर व धार महानपुर के जिला विकास परिषद के सदस्य तेजेंद्र सिंह गोल्डी ने बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंति के उपलक्ष्य पर श्रद्धा सुमन अíपत करते हुए कहा कि हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिये, उनके द्वारा फैलाये गये मानवता के संदेश को अपनाना चाहिये।

धार महानपुर में सरपंच सरला देवी के मार्ग दर्शन में आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अíपत किये और तिरंगा फहराया गया।

chat bot
आपका साथी