थडा कल्याल के वार्ड सात में लगा ट्रांसफार्मर

संवाद सहयोगी बिलावर बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थडा कल्याल वार्ड सात के लोगों की परे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:25 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:25 AM (IST)
थडा कल्याल के वार्ड सात में लगा ट्रांसफार्मर
थडा कल्याल के वार्ड सात में लगा ट्रांसफार्मर

संवाद सहयोगी, बिलावर: बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थडा कल्याल वार्ड सात के लोगों की परेशानियों को देखते हुए बिजली विभाग ने सौ केवी के ट्रांसफार्मर लगा दिया। दरअसल, सरपंच थड़ा कल्याल आनंद किशोर ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद शफी के संज्ञान में लो वोल्टेज की समस्या से अवगत करवाया था। इसके बाद बिजली विभाग ने वार्ड सात में लगे ट्रासफार्मर को 63 केवी से अपग्रेड कर सौ केवी का ट्रासफार्मर वीरवार को लगाया। वार्ड सात के लोगों ने सरपंच आनंद किशोर और कार्यकारी अभियंता का आभार जताते हुए कहा कि लो वोल्टेज की समस्या से वे लोग काफी परेशान थे। वोल्टेज इतनी ज्यादा कम थी कि लोगों को बल्ब की रोशनी में कुछ ज्यादा दिखाई नहीं देता था।

chat bot
आपका साथी