मशाल जुलूस निकाल कृषि बिल का विरोध

जागरण संवाददाता कठुआ युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर देश के खेत और खलिहान पर हमला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:25 PM (IST)
मशाल जुलूस निकाल कृषि बिल का विरोध
मशाल जुलूस निकाल कृषि बिल का विरोध

जागरण संवाददाता, कठुआ: युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर देश के खेत और खलिहान पर हमला बोलने का आरोप लगाते हुए वीरवार को हीरानगर के हरिया चक में वीरवार देर शाम मशाल जुलूस निकाल कर रोष प्रदर्शन किया।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमी शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल से मजदूर और किसान को गुलाम बनाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। मशाल जुलूस के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रोमी शर्मा ने कहा कि 'हरित क्रांति' को हराने की भाजपा की ये घिनौनी साजिश हैं। 'तीन काले कानून', 'मोदी सरकार कोरोना महामारी' की तरह है, जो खेती-किसानी के लिए जानलेवा साबित हो रही है। खेत-खलिहान को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने का षडयंत्र कर रही भाजपा सरकार कभी कसम किसानों की खाते हैं, और दोस्ती मुट्ठीभर पूंजीपतियों से निभाते हैं नारे लगाने वाली बाहुबली मोदी सरकार ने संसद में किसान और खेती विरोधी एक क्रूर काला अध्याय लिख डाला है। किसान- खेत मजदूर के उज्जवल भविष्य को रौंदकर उनके भाग्य में बदहाली, बर्बादी लिख दी। उन्होंने कहा कि देशभर में 62 करोड़ किसान-मजदूर व 250 से अधिक किसान संगठन कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, पर प्रधानमंत्री मोदी सब ऐतराज दरकिनार कर देश को बरगला रहे हैं। अन्नदाता किसान की बात सुनना तो दूर, संसद में उनके नुमाईंदों की आवाज को दबाया जा रहा है।

देश में कोरोना, सीमा पर चीन और खेती पर मोदी सरकार हमलावर है। यह एक लाइला•ा कोरोना महामारी की तरह है, जो खेती और किसानी के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मजदूर-किसान व कांग्रेस संसद से सड़क तक काले कानूनों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष लड़ेंगे। रोमी शर्मा ने कहा कि बुलंद आवाज को बहुमत की गुंडागर्दी से नहीं दबाया जा सकता। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल नगला, जिला महासचिव वरुण शर्मा, जिला महासचिव मनीष शर्मा, असेंबली अध्यक्ष रोमी अन्दोत्रा व गगनदीप सिंह, सरपंच सतपाल भगत, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी