जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने आ रही परेशानी पर विचार-विमर्श किया

संवाद सहयोगी रामकोट जल शक्ति विभाग में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई पार्टी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 12:55 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 12:55 AM (IST)
जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने आ रही परेशानी पर विचार-विमर्श किया
जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने आ रही परेशानी पर विचार-विमर्श किया

संवाद सहयोगी, रामकोट : जल शक्ति विभाग में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई पार्टी दी गई। इस दौरान विभाग में कर्मचारियों को आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन मोहिंदर कुमार ने की।

बैठक में एसोसिएशन के प्रधान द्वारकानाथ, महासचिव राजेंद्र कुमार, उप प्रधान ओम प्रकाश आदि ने बताया कि सब डिवीजन बिलावर से सितंबर माह में 6 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं और अक्टूबर माह में 10 और कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। पिछले 26 साल से विभाग में कोई भी कर्मचारी स्थायी नहीं हुआ है। 1994 में तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन द्वारा 31 मार्च 1996 तक के सभी अस्थायी कर्मचारियों को पक्का किया गया था। उसके बाद विभाग में कोई भी कर्मचारी पक्का नहीं किया गया। उन्होंने बताया बिलावर सिविल और मैकेनिकल दोनों सबडवीजन में 170 के करीब स्थाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनकी हर माह दर्जनों की संख्या में सेवानिवृत्ति हो रही है और 600 के करीब कर्मचारी अस्थाई रूप से काम कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है की यूटी बनने से अस्थायी कर्मचारियों के पक्का होने की आशा जगी है। हड़ताल पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों का समर्थन करते हुए उपराज्यपाल से विभाग में कार्यरत सभी अस्थायी कíमयों को पक्का करने की माग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इनकी मागों को पूरा नहीं किया गया तो स्थायी कर्मचारी भी इनके साथ हड़ताल पर बैठ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी