Kathua: चौथे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे सफाई कर्मी, सड़कों पर फैल रहा कचरा

लखनपुर में भी रेहड़ियों के आसपास बीच सड़क पर कचरा फैलने से वहा से गुजरने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। अब नहीं मानेंगे कोरा आश्वासन उधर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों का कहना है कि अब जब तक उनकी मागें पूरी नहीं होंगी वो हड़ताल जारी रखेंगे।

By Edited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 07:39 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 07:59 AM (IST)
Kathua: चौथे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे सफाई कर्मी, सड़कों पर फैल रहा कचरा
बदल रहे मौसम के बीच मक्खी-मच्छर भी कचरे से फैलना शुरू हो गए हैं।

जागरण संवाददाता, कठुआ : स्थायी करने, पुराने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल वीरवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान सफाई के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से शहर में हर ओर कैचरा फैल रहा है।

हड़ताल समाप्त करवाने के लिए नगर परिषद और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई प्रयास भी नहीं किया गया। सफाई न होने से शहर में जगह-जगह रखे डस्टबिन कचरे से भर गए हैं। कचरा उसके आसपास बिखर कर बीच सड़क पर फैल रहा है। सड़क पर दौड़ते वाहनों के साथ कचरा उड़ रहा है। आलम ये है कि अगर जल्द हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो कचरे के बीच से राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो सकता है। उधर, बदल रहे मौसम के बीच मक्खी-मच्छर भी कचरे से फैलना शुरू हो गए हैं।

वैसे भी कोरोना काल के जारी रहते स्वच्छता को प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन हड़ताल से स्वच्छता तो दूर रूटीन की सफाई भी नहीं हो रही है। मौजूदा समय में यह शहर की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। लखनपुर में भी रेहड़ियों के आसपास बीच सड़क पर कचरा फैलने से वहा से गुजरने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। अब नहीं मानेंगे कोरा आश्वासन उधर, हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों का कहना है कि अब जब तक उनकी मागें पूरी नहीं होंगी, वो काम छोड़ हड़ताल जारी रखेंगे।

आश्वासनों की घुट्टंी अधिकारियों से उन्हें कई साल से मिलती रही है, अब वो आश्वासन नहीं, जायज मागे पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेंगे। मागों को लेकर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद कार्यालय, लखनपुर और हीरानगर में कर्मी धरना देकर नारेबाजी करते रहे।

सफाई कर्मियों की मांगों को पूरा करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। ये विभाग के उच्च अधिकारियों के स्तर का मामला है, वही उनका समाधान कर सकते हैं। सफाई कर्मी सिर्फ कठुआ में ही नहीं, बल्कि संभाग के अन्य क्षेत्रों में भी हड़ताल पर हैं। शहर में जारी हड़ताल से निपटने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। दिलीप अबरोल, सीईओ, नगर परिषद, कठुआ
chat bot
आपका साथी