अनुकूल एवं प्रतिअनुकूल परिस्थिति में भी भगवान पर भरोसा करने वाला ही सच्चा भक्त

जागरण संवाददाता कठुआ शहर के शिवानगर स्थित सरस्वती विहार में श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:24 PM (IST)
अनुकूल एवं प्रतिअनुकूल परिस्थिति में भी भगवान पर भरोसा करने वाला ही सच्चा भक्त
अनुकूल एवं प्रतिअनुकूल परिस्थिति में भी भगवान पर भरोसा करने वाला ही सच्चा भक्त

जागरण संवाददाता, कठुआ: शहर के शिवानगर स्थित सरस्वती विहार में श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को संत सुभाष शास्त्री महाराज ने कहा कि जो मनुष्य अपने जीवनकाल में आने वाली प्रत्येक अनुकूल एवं प्रतिअनुकूल परिस्थिति के दौरान भी भगवान पर भरोसा करता है, वहीं उनका सच्चा भक्त होता है। ऐसे भक्त के साथ भगवान हर पल रहते है।

कथा में भगवान नृसिंह देव के अवतार का वर्णन किया। इसके साथ ही रामावतार की कथा भी संक्षेप में श्रद्धालुओं को श्रवण कराई। कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की झाकी प्रस्तुत की। बाल रूप में सजे भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु लालायित दिखे, जिसके बाद भगवान के जन्मोत्सव में श्रद्धालु पंडाल में झूमने को मजबूर हुए।

chat bot
आपका साथी