बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानिया

करुण शर्मा बिलावर उप जिला में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते उप जिला की सड़कों का हाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:57 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:57 AM (IST)
बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानिया
बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानिया

करुण शर्मा, बिलावर

उप जिला में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते उप जिला की सड़कों का हाल बेहाल कर दिया है। इसके चलते कई सड़क मार्गो पर बारिश के कारण भूस्खलन होने के चलते भारी पत्थर और मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। कुछ ऐसा ही हाल बुधवार को धार-डुग्गनु कि जाने को जाने वाली सड़क का है जहा पर बारिश के चलते हुए भूस्खलन के चलते पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क के बीचो-बीच आ गिरे हैं। इसके चलते उक्त सड़क मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बिल्कुल ठप हो गई है। बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों की हालत इतनी खस्ताहाल हो गई कि वहा अब पैदल भी नहीं चला जा रहा और कई जगह पर भूस्खलन के कारण रोड पर मलबा आ जाने के कारण सड़के बंद पड़ी हुई है। बिलावर मशेडी, कटली से लोहाई मल्हार , कोहग से दलिया कडेतर , सुकराला से घाट तक सड़क और भी कई ऐसी सड़के हैं। जिन पर यातायात व्यवस्था बुधवार को ठप पर ही और लोगों को गाड़िया ना चलने के कारण तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बारे में तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा से बात कि गई, तो उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई दोनों विभागों को आदेश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द बारिश के चलते बंद पड़े सड़कों को सुचारू बनाया जाए। इन मार्गो पर बाधित हुआ आवागमन

बिलावर मशेडी, कटली से

लोहाई मल्हार , टिलला बाथर रोड कोहग से दलिया कडेतर , सुकराला से घाट तक सड़क और भी कई ऐसी सड़के हैं। जिन पर यातायात व्यवस्था बुधवार को ठप ही रही। भूस्खलन से मकानों को पहुंचा नुकसान

लगातार हो रही बारिश के चलते लोहाई मल्हार तहसील के सदरोता और लोहाई मल्हार पंचायतों में भूस्खलन लगातार हो रहा है। जिससे लोगों की जमीन और मकानों को नुकसान पहुंच रहा है । सदरोता ए गली पंचायत में भूस्खलन से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। बीडीसी चेयरमैन डुग्गेनी ब्लॉक धर्म सिंह ने बताया कि उनकी ब्लॉक में भूस्खलन हो रहा है जिसे काफी सारी दुकानों को नुकसान पहुंच रहा है। धान की रोपाई के काम ने पकड़ा जोर

जिला में लगातार हो रही बारिश के कारण धान की रोपाई के काम में किसान जुट गए हैं। जिन्हें बारिश होने के कारण खेतों में सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। किसान खेतों को तैयार कर उसमें बारिश का पानी जमा कर धान की रोपाई कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी