शहर में इस बार भव्य तरीके से मनाएंगे श्री राम जन्मोत्सव

जागरण संवाददाता कठुआ गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण शहर में आयोजित नहीं हुए श्री

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:38 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:38 AM (IST)
शहर में इस बार भव्य तरीके से मनाएंगे श्री राम जन्मोत्सव
शहर में इस बार भव्य तरीके से मनाएंगे श्री राम जन्मोत्सव

जागरण संवाददाता, कठुआ : गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण शहर में आयोजित नहीं हुए श्री राम जन्मोत्सव को इस बार भव्य ढंग से मनाने की तैयारियां हो रही हैं। श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के पदाधिकारियों की इस उपलक्ष्य में रविवार आर्य समाज मंदिर में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के प्रधान विद्यासागर शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि जिला में गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन नहीं किया सका था, लेकिन इस बार आयोजन को भव्य बनाने के प्रयास हों ताकि पूरे जिला से श्री राम जन्मोत्सव श्रद्धालु शामिल हों। इसके लिए भव्य शोभायात्रा निकालने की शहर में तैयारियां अभी से ही शुरू हों। उन्होंने कमेटी के नये सदस्यों के अलावा पूर्व पदाधिकारियों से पूरे तालमेल से सलाह मशवरा करके आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि इस बार तो वैसे भी आयोजन अलग होना चाहिए,क्योंकि अयोध्या में भी पांच सौ साल के बाद वो शुभ घड़ी आ चुकी है। जिसकी खुशी भी श्री राम भक्तों को आयोजन में देखेगी।इसलिए अब के बार का आयोजन भव्य होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले जिले के गांवों में जाकर प्रचार किया जाएगा और उन्हें आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाना मुख्य लक्ष्य होगा। जिसके चलते कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी अभी से ही मिलने वाली जिम्मेदारी को निभाना शुरू कर दें ताकि आयोजन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।इसके अलावा अब तैयारियों को लेकर समय समय पर बैठकें भी शुरू कर दी जाएगी। बैठक में कमेटी के एन के शर्मा, अमित सूदन के अलावा पूर्व पदाधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा, बिशन भारती, डॉ. कुलदीप महोत्रा, देवेंद्र सिंह अजय पाल,जाट राम शर्मा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी