आठ दिन बाद भी अपहृत किशोरी का पता नहीं चला

संवाद सहयोगी बिलावर सुकराला क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी का रिश्ता न मानने पर उसका अपहरण करन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 05:52 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 05:52 AM (IST)
आठ दिन बाद भी अपहृत किशोरी का पता नहीं चला
आठ दिन बाद भी अपहृत किशोरी का पता नहीं चला

संवाद सहयोगी, बिलावर : सुकराला क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी का रिश्ता न मानने पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। किशोरी की मां का कहना है कि थाने में मामला दर्ज करवाए आठ दिन बीत गए, इसके बाद भी बच्ची का पता नहीं चला है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बच्ची का जल्दी पता लगाने की पुलिस से गुहार लगाई है। किशोरी की मां ने नाठी निवासी त्याग नामक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि यह लोग कुछ दिन पहले उसके घर पर बच्ची का रिश्ता मागने आए थे। बच्ची के नाबालिग होने से उन्होंने रिश्ता करने से मना कर दिया था। उसके बाद युवक धमकी देकर गया था कि वह उनकी लड़की को भगा कर ले जाएगा। आरोप है कि उसने ऐसा ही किया। आठ दिन पहले रात को बच्ची अपने घर पर सो रही थी। बच्ची के पिता काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। मा भी मवेशियों के बाड़े के पास सोई हुई थी। उसी समय आरोपित अपने किसी साथी को लेकर उनके घर पहुंचा और रात को बच्ची का अपहरण करके ले गया है। महिला का कहना है कि मामला दर्ज करवाए हुए भी 8 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक उसकी बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा है। उसने मीडिया से भी गुहार लगाई है कि उसकी बच्ची को खोजने में मदद करें। तलाश के लिए बनाई पुलिस टीमें

एसडीपीओ बिलावर रविंद्र सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपह-त किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें बच्ची की तलाश के लिए जगह-जगह संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसडीपीओ ने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्दी ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लेगी।

chat bot
आपका साथी