दुष्कर्म व अपरहण का आरोपित पांच साल बाद किया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बिलावर : लगभग पाच वर्ष से फरार चले रहे एक दुष्कर्म और अपहरण के आरोपित क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:22 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:22 AM (IST)
दुष्कर्म व अपरहण का आरोपित पांच साल बाद किया गिरफ्तार
दुष्कर्म व अपरहण का आरोपित पांच साल बाद किया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बिलावर : लगभग पाच वर्ष से फरार चले रहे एक दुष्कर्म और अपहरण के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए पांच वर्षो से लगातार ठिकाने बदलता रहता था। शनिवार को पुलिस को आरोपित के बारे में गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए आरोपित की पहचान रहमत अली निवासी बसंतपुर के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि आरोपित कि खिलाफ वर्ष 2014 में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और उसका अपहरण करने का मामला दर्ज था।

शनिवार को एसएचओ मल्हार गुरविंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मल्हार थाने में दर्ज एफआईआर में वाछित रहमत अली को उसके बसंतपुर और लखनपुर के बीच सुनसान जगह पर बने गुप्त ठिकाने से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह वहां से भागने की फिराक में था। लेकिन पुख्ता सूचना के आधार पर जब पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर धर दबोच लिया। पुलिस उसे अपने साथ मल्हार ले गई है।

एसएचओ मल्हार गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित पर डुग्गैनी की युवती का जबरन अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला थाने में दर्ज है। आरोपित पुलिस से 2014 से ही भाग रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने ठिकानों को लगातार बदलता रहता है। इसके चलते आजतक पुलिस उसे पकडने में विफल रही थी। मगर शनिवार को उसे एक पुख्ता सूचना के आधार पर शीघ्र कारवाई कर गिरफतार करने में पुलिस सफल रही है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस उसे पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश करेगी।

chat bot
आपका साथी