हीरानगर क्षेत्र में लगाएंगे 70 हजार पौधे

संवाद सहयोगी हीरानगर सोशल फारेस्ट्री डिपार्टमेंट ने बरसात शुरू होने पर पौधारोपण अभियान शुरू कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:29 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:29 AM (IST)
हीरानगर क्षेत्र में लगाएंगे 70 हजार पौधे
हीरानगर क्षेत्र में लगाएंगे 70 हजार पौधे

संवाद सहयोगी, हीरानगर : सोशल फारेस्ट्री डिपार्टमेंट ने बरसात शुरू होने पर पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत उप मंडल की प्रत्येक पंचायत में खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाए जाएंगे। शनिवार को रेंज अधिकारी अशोक रैना के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लदवाल, बोबिया चक भगवाना, पानसर कूंथल आदि पंचायतों में स्कूलों, शमशान घाट व अन्य खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाए। इस मौके पर रेंज अधिकारी अशोक रैना ने कहा कि इस समय उनकी नर्सरियों में एक लाख के करीब पौधे तैयार हैं और 70 हजार तक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी पंचायतों में विभाग के कर्मचारी पौधे लगवा रहे हैं। इसमें सरपंच, पंचों का सहयोग लिया जा रहा है। अन्य जो भी लोग पौधे लगाना चाहते हैं, वह आवेदन कर पौधे हासिल कर सकते हैं। वहीं, सरपंच मदन गोपाल ने कहा कि ग्लोबल वाìमग की वजह से वातावरण पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी है। पंचायत में तालाबों, स्कूलों, अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। सभी लोगों को पौधारोपण अभियान में शामिल होकर अपने गावों में पौधे लगाने चाहिए। बोबिया पंचायत में सरपंच भारत भूषण, पंच रत्न चंद, सपालमा में पंच नरेश शर्मा, कूंथल में सरपंच तिलक राज के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। पुलिस चौकी परिसर में लगाए 25 पौधे

संवाद सहयोगी, रामकोट:

बरसात के मौसम में क्षेत्र को हरा-भरा और वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए वन विभाग का पौधारोपण अभियान जारी है। शनिवार को सोशल फारेस्ट्री विभाग ने पुलिस चौकी रामकोट के प्रागण में आमला, अमरूद, नींबू और सफेदा आदि के 25 पौधे लगाए। इस मौके पर सोशल फारेस्ट्री विभाग से शमशेर सिंह, सरपंच प्रदीप सिंह, विनोद सपोलिया, मूलराज, दिलावर सिंह, संतोष कुमार, राम सिंह उपस्थित थे। सरपंच ने बताया कि क्षेत्र में जितने ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, उतनी ही ज्यादा हरियाली आएगी। पौधे लगाने से हरियाली भी आएगी और वातावरण भी शुद्ध होगा। उन्होंने इस कार्य के लिए विभाग द्वारा संचालित अभियान की सराहना की है।

chat bot
आपका साथी