भाजपा कार्यकर्ताओं के हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

जिला में भाजपा के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग समारोह आयोजित कर श्रद्धा के सुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:05 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:05 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं के हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
भाजपा कार्यकर्ताओं के हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

जागरण संवाददाता, कठुआ : जिला में भाजपा के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग समारोह आयोजित कर श्रद्धा के सुमन अर्पित किए। ग्रामीण मंडल भाजपा की इकाई के प्रधान चत्र सिंह सेनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के जिला के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत बताया और कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर देशभक्त संगठन की नींव रखी। आज उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर कार्यकर्ता जन कल्याण में जुटे हैं। समारोह में पुरुषोत्तम शर्मा, दास राम, संदीप काटल, करनैल सिंह आदि शामिल रहे।

इसी बीच शहर के वार्ड 12 में भाजयुमो के जिला महांमंत्री गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर श्रद्धा के सुमन अर्पित किए और उनके द्वारा देश व पार्टी को दी गई सेवाओं को नमन किया। गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छवि युवा कार्यकर्ताओं में भी प्रेरणादायक है। ऐसे में युवा भी उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर पार्टी व देश के लिए काम करेंगे,उनकी जयंती पर सभी ने यहीं संकल्प लिया है। समारोह में जिला प्रवक्ता एडवोकेट विकास कांत गुप्ता, एडवोकेट शशी पाल शर्मा, वरिद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी