भाजपा नेता की हत्या के विरोध में महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी कठुआ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ भाजपा नेता वसीम बारी की निम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:07 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 01:07 AM (IST)
भाजपा नेता की हत्या के विरोध में महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
भाजपा नेता की हत्या के विरोध में महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कठुआ : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ भाजपा नेता वसीम बारी की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को महिला भाजपा मोर्चा के अध्यक्ष गीता भगत के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस अवसर पर कठुआ के कालीबड़ी में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता भगत ने कहा कि भाजपा के युवा नेता उनके पिता और उनके भाई की आंतकवादियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई है। जिसका महिला मोर्चा कड़ा विरोध करता हैं। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आए, जिस प्रकार वह राष्ट्रवादी लोगों पर इस तरह के कायराना हमले कर रहा है, वह निदनीय है।

उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी कायराना हरकतें करने से बाज आए, नहीं तो भारतीय सेना घर में घुसकर इसका जवाब देगी। मांग करते हुए उन्होंने कहा कि खून का बदला खून से लिया जाए। जिस प्रकार उनके भाई की निर्मम हत्या की गई है। इसी प्रकार उन आंतकवादियों को भी मौत के घाट उतारा जाए। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि गीदड़ भभकी बंद करे, अन्यथा जिस प्रकार भारतीय सेना ने कश्मीर में पल रहे उनके आंतकवादियों को एक-एक करके मौत के घाट उतारा है, उन्हें भी इसी प्रकार मौत की नींद सुला दिया जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी