Coronavirus : कठुआ का वार्ड 11 माइक्रो कंटोनमेंट जोन घोषित, 6 पॉजिटिव मरीज मिले

जिला में कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं।सोमवार 38 और नये पाजिटिव मामले पाये गए। जिसमें 16 पाजिटिव अन्य राज्यों के थे और 22 स्थानीय है।हालांकि इसके साथ ही बढ़ते मामलों के बीच पहले से संक्रमित 58 एक साथ्ज्ञ स्वस्थ हुए हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:59 PM (IST)
Coronavirus : कठुआ का वार्ड 11 माइक्रो कंटोनमेंट जोन घोषित, 6 पॉजिटिव मरीज मिले
अब रात को 10 से सुबह 6 बजे तक रात्रि कफ्र्यूृ भी लगाया गया है।

कठुआ, जागरण संवाददाता: कोरोना मुक्त जिला होने के बाद पहली बार शहर में एक साथ 6 कोरोना पॉजिटिव मामले आने से वार्ड 11 को जिला मजिस्ट्रेट ने माइक्रो कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने वार्ड में आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी है और वहां पर धारा 144 लागू कर दी है।

तहसीलदार गौरव शर्मा को वहां नोडल अधिकारी नियुक्त कर वहां पर संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए अवश्य प्रबंध करने के निर्देया जारी किए है। इसके साथ तहसीलदार को अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाने को कहा गया है। स्वास्थ विभाग को वहां टीम नियुक्त कर घर घर टेस्ट और सर्वे करने को कहा गया। पुलिस को वहां एसओपी की पालना सुनिश्चित बनाने के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करने को कहा गया है,सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ही उक्त में आपूर्ति हो सकेगी।

जिला में मिले 38 नये कोरोना संक्रमित,58 हुए स्वस्थ,संक्रमितों की संख्या 250 पहुंची: जिला में कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं।सोमवार 38 और नये पॉजिटिव मामले पाये गए। जिसमें 16 पाजिटिव अन्य राज्यों के थे और 22 स्थानीय है।हालांकि इसके साथ ही बढ़ते मामलों के बीच पहले से संक्रमित 58 एक साथ्ज्ञ स्वस्थ हुए हैं।जो कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी राहत भी है। वहीं जिला में अब पॉजिटिव की संख्य 250 हो गई है। उधर कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच भी लोग इस महामारी से अब भी बैखौफ होकर अभी भी दिन में बाजारों और सड़कों में हर जगह घूमते नजर आते हैं।वहीं सरकार ने अब स्कूल व कॉलेज भी बंद कर दिए हैं।अब रात को 10 से सुबह 6 बजे तक रात्रि कफ्र्यूृ भी लगाया गया है।

लखनपुर में 87 मिले पाजिटिव,57 अन्य राज्यों के वापस लौटाये: प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार लखनपुर में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोरोना टेस्ट किए जाने के क्रम में सोमवार कुल 5425 का रैपिड टेस्ट किया गया। जिसमें 87 पाजिटिव पाये गए। जिसमें से 57 अन्य राज्यों के निवासी थे। इसके अलावा 6 कठुआ जिला और और 24 अन्य प्रदेश के जिलों के निवासी थे।पाजिटिव पाये गए सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।जब कि अन्य राज्यों के पाजिटिव पाये गए यात्रियों को प्रदेश में इंट्री नहीं दी गई, उन्हें वापस लौटा दिया गया।वहीं रेलवे स्टेशन कठुआ में 331 के किए गए टेस्ट में 2 यात्री पाजिटिव पाये गये हैं। जिला में लखनपुर सहित अन्य क्षेत्र मेंं सोमवार कुल 6073 के रैपिड टेस्ट किए गए।इसमें बनी सीएचसी में 1 पाजिटिव।सीएचसी बसोहली में 175 के टेस्ट में 6 पाजिटिव, जीएमसी कठुआ में 67 के किए गए टेस्ट में 10 पाजिटिव पाये गए।

chat bot
आपका साथी