लोक सेवा संस्था ने नगरोटा प्रेहत पंचायत में किया पौधा रोपण

संवाद सहयोगी बसोहली लोक सेवा संस्था ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को पौधा रोपण कर मनाया। स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:31 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:19 AM (IST)
लोक सेवा संस्था ने नगरोटा प्रेहत पंचायत में किया पौधा रोपण
लोक सेवा संस्था ने नगरोटा प्रेहत पंचायत में किया पौधा रोपण

संवाद सहयोगी, बसोहली: लोक सेवा संस्था ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को पौधा रोपण कर मनाया। संस्था के प्रधान बलजीत सिंह एवं कैशियर कुलदीप काटल ने नगरोटा प्रेहता पंचायत के नायब सरपंच अजीत सिंह एवं पंचों के साथ मिलकर गांव के पंचायत घर, हाई स्कूल में पौधे लगाए। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लोक सेवा संस्था के सदस्यों ने पंचायत घर में फलों के पौधे लगाए। इस अवसर पर नरेश वर्मा, अब्दुल मजीद, शाम लाल पंच, रजनी देवी पंच, निशा देवी पंच, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा पीएलवी कुलवंत सिंह ने पूंड में कई जगहों पर पौघा रोपण किया और युवाओं को संदेश दिया कि सब मिल कर क्षेत्र को हरा भरा बनाने में के लिए आगे आए। पौधे होंगे तो ही जीवन होगा।

chat bot
आपका साथी