सेवानिवृत डीएसपी पूर्ण चंद बने मंडल प्रधान

बिलावर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बिलावर रेस्ट हाउस में मंडल प्रधान कैप्टन ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई । जिसमें भाजपा के मंडल प्रधान के लिए सर्वसम्मती से सेवानिवृत डीएसपी पूर्ण चंद को बिलावर के मंडल प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त मंडल प्रधान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:23 AM (IST)
सेवानिवृत डीएसपी पूर्ण चंद बने मंडल प्रधान
सेवानिवृत डीएसपी पूर्ण चंद बने मंडल प्रधान

संवाद सहयोगी, बिलावर: भारतीय जनता पार्टी के बिलावर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बिलावर रेस्ट हाउस में मंडल प्रधान कैप्टन ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भाजपा के मंडल प्रधान के लिए सर्वसम्मति से सेवानिवृत डीएसपी पूर्ण चंद को बिलावर मंडल प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त मंडल प्रधान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। बैठक में भाजपा की बूथ टीमों को सक्रिय करने के साथ-साथ गांव-गांव में लोगों के साथ संवाद को बढ़ाने की बात करते हुए नवनियुक्त मंडल प्रधान सेवानिवृत डीएसपी पूर्ण चंद ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता वरिष्ठ है। सभी साथ मिलकर काम करेंगे तो पार्टी को ओर मजबूती मिलेगा। इस दौरान कैप्टन ओम प्रकाश ने कहा कि मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए फैंसले से पार्टी हाईकमान को अवगत करवा दिया जाएगा, इसलिए हर कोई अब पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। आपकों बताते चले कि सेवानिवृत डीएसपी पूर्ण चंद मौजूदा समय में भाजपा के एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष और बिलावर म्यूनिसिपल कमेटी के वार्ड 11 के पार्षद है।

chat bot
आपका साथी