हीरानगर की समस्याओं को उठाया, मिला आश्वासन

लोगों की समस्यायों को सुनने आए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के कस्बे में पंहुचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं स्थानीय लोगों ने उन का जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:28 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 10:53 PM (IST)
हीरानगर की समस्याओं को उठाया, मिला आश्वासन
हीरानगर की समस्याओं को उठाया, मिला आश्वासन

संवाद सहयोगी, हीरानगर: लोगों की समस्या सुनने आए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के कस्बे में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बीडीसी के हीरानगर ब्लॉक के चेयरमैन रामलाल कालिया, मढीन के चेयरमैन करण कुमार और म्यूनिसिपल कमेटी हीरानगर के प्रधान एडवोकेट विजय शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

चेयरमैन राम लाल कालिया ने कहा कि कंडी तथा सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की अलग अलग समस्याएं हैं। कंडी क्षेत्र में पानी की समस्या बनी रहती है, नालों पर चैक डैम बनाने चाहिए। बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैस किसान फसलों का बीमा भी करवाते हैं मगर नुकसान की भरपाई नहीं होती। म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही गोलीबारी से किसान काफी परेशान हैं।

मढ़ीन ब्लॉक के चेयरमैन करण कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्र में बने व्यक्तिगत बंकरों में शौचालय बनाने, बॉर्डर क्षेत्र में विशेष भर्ती अभियान चलाने की मांग की। इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान राजेंद्र बख्शी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रणजीत सिंह समेत अन्य लोगों ने भी अपना मांग पत्र मंत्री को सौंपा।

chat bot
आपका साथी