गेहूं की फसल पककर तैयार, अब पंजाब से कंबाइन आने का इंतजार

संवाद सहयोगी हीरानगर सीमावर्ती क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह से तैयार है। कुछ किसानों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:36 PM (IST)
गेहूं की फसल पककर तैयार, अब पंजाब से कंबाइन आने का इंतजार
गेहूं की फसल पककर तैयार, अब पंजाब से कंबाइन आने का इंतजार

संवाद सहयोगी, हीरानगर : सीमावर्ती क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह से तैयार है। कुछ किसानों ने अपने तौर पर कटाई शुरू भी कर दी है, लेकिन पंजाब से कंबाइन के अभी तक नहीं पहुंचने से कटाई का काम में तेजी नहीं पकड़ पाया है।

किसानों ने आग की घटनाएं बढ़ते देख प्रशासन से कंबाइने जल्द मंगवाने तथा मंडिया जल्द खोले जाने की माग की है, ताकि वे अनाज सीधे मंडियों में बेच सकें। किसान मनोहर लाल, सरदारी लाल, जनक राज, बोधराज, तरसेम लाल, बिहारी लाल का कहना है कि मार्च में बारिश नहीं पड़ने की वजह से फसल जल्द सूख गई है, लेकिन अभी तक पंजाब से कंबाइने नहीं आई। कुछ किसानों ने हाथों से कटाई तो शुरू कर दी है, लेकिन जब तक कंबाइने नहीं आती कटाई करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने से आग की घटनाएं भी बढ़ गई है। किसान जल्द फसल समेटना चाहते हैं। प्रशासन को पंजाब से आने वाली कंबाइनों को आने की मंजूरी देनी चाहिए और मंडिया भी खोलनी चाहिए, ताकि खेतों से अनाज सीधे मंडियों में आ सके। वहीं कृषि विभाग के एसडीओ प्रदीप शर्मा का कहना है कि कंबाईनें अभी आई नहीं है। इस बार आने में कोई रोक-टोक भी नहीं है। रही बात मंडिया खोलने की तो 15 अप्रैल के बाद जिले में सात स्थानों पर खुल जाएंगी, दो मंडिया हीरानगर जोन में भी खोली जाएंगी। किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही कंबाइन की व्यवस्था नहीं की गई तो फसल पूरी तरह से कहीं बर्बाद न हो जाए।

chat bot
आपका साथी