क्षतिग्रस्त बनी-भद्रवाह मार्ग का ग्रेफ के अधिकारियों ने किया दौरा, पुल बनाने का काम शुरू

संवाद सहयोगी बनी बीते एक सप्ताह से बनी-भद्रवाह मार्ग पर आसु के निकट पुल छतिग्रस्त होने के कारण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:39 PM (IST)
क्षतिग्रस्त बनी-भद्रवाह मार्ग का ग्रेफ के अधिकारियों ने किया दौरा, पुल बनाने का काम शुरू
क्षतिग्रस्त बनी-भद्रवाह मार्ग का ग्रेफ के अधिकारियों ने किया दौरा, पुल बनाने का काम शुरू

संवाद सहयोगी, बनी: बीते एक सप्ताह से बनी-भद्रवाह मार्ग पर आसु के निकट पुल छतिग्रस्त होने के कारण मार्ग बंद है। इसके बाद शनिवार को ग्रेफ विभाग के उच्चाधिकारी, जिनमें 35 बॉर्डर रोड टास्क फोर्स के कमाडर एच मोरती, 114 आरसीसी के ओसी प्रमोद कुमार ने बनी स्थित आसु पुल का दौरा किया।

इस अवसर पर तहसीलदार शिव कुमार और थाना प्रभारी शाहनवाज गिरी ने लोगों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि लोगों को आने-जाने के अलावा 5 पंचायतों के लोगों को खाद्य सामग्री को लेकर भी समस्या हो रही है। ग्रेफ के अधिकारियों ने कहा कि एक महीने के अंदर यातायात के लिए अलग से पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा, इससे पहले यहा पर ग्रेफ के छोटे अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि एक अस्थाई पुल का निर्माण किया जाएगा, लेकिन इस के बारे में शनिवार को पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि सेवा नदी में पानी का बहाव ज्यादा है, अस्थायी पुल का बन पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि अलग से एक लोहे का पुल एक माह के अंदर बना दिया जाएगा, इसके लिए पुल के समान के लिए भी व्यवस्था की जा रही। उन्होंने कहा कि जब तक नया पुल नहीं बन जाता तब तक इस पुल पर यातायात बंद रहेगा और कोई भी अस्थाई पुल का निर्माण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पुल क्षतिग्रस्त हुआ है यह पूरी तरह से असुरक्षित है, छोटे वाहन के लिए भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओवरलोड वाहन इस पुल के ऊपर से गुजरा था, उसी कारण यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। अब जो लोग सुबह और शाम अस्थायी पुल का सपना देख रहे थे उन्हें एक माह का एक महीने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी