भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के दिए टिप्स

संवाद सहयोगी बसोहली कर्नल (रिटायर्ड) महान सिंह के जिला विकास परिषद के चेयरमैन बनने पर उनके नि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 01:41 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 01:41 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के दिए टिप्स
भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के दिए टिप्स

संवाद सहयोगी, बसोहली: कर्नल (रिटायर्ड) महान सिंह के जिला विकास परिषद के चेयरमैन बनने पर उनके निवास स्थान पर कार्यक्रम का अयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र कुमार मनियाल का भव्य स्वागत किया गया।

नगरोटा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार पहना कर स्वागत किया, इसके बाद शहीद राजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाये। पंचायत रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए उन्हें जरूरी टिप्स दिये। इस अवसर पर कर्नल महान सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह, ममता सिंह, पूर्व विधायक बनी जीवन लाल, डीडीसी सदस्य रघुनंदन शर्मा, डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा बबलू, डीडीसी सदस्य तेजेंद्र सिंह गोल्डी, बीडीसी सदस्य राज सिंह, बीडीसी सदस्य सुषमा जम्वाल, कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, बसोहली म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान सुमेश सपोलिया, भाजपा के जिला प्रभारी गोपाल महाजन, सह प्रभारी जंगवीर सिंह, एनडी त्रिपाठी, नीरू राजपूत डीडीसी की मौजूदगी में दर्जन के करीब युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।

युवा जोड़ो अभियान के तहत सैकड़ों युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके उपरात सभी भाजपा के पदाधिकारी कर्नल महान सिंह के निवास स्थान पलाख गए, वहां भी भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डीके मन्याल ने भाजपा की नीतियों से अवगत करवाते हुए संगठन की मजबूती के लिये बूथ स्तर पर जाने का आह्वान किया। उन्होंने पहाड़ी जिले में सभी स्तर पर डीडीसी के भाजपा के उम्मीदवारों के जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सब मुबारक के हकदार है, क्योंकि चेयरमैन भी पहाड़ी जिला से ही चुना गया। इस अवसर पर चेयरमैन के निवास पर डोगरी गीतडू कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महानपुर से बंसी एंड पार्टी लेख राज वर्मा, मोहिन्द्र लाल, सिम्मू ठाकुर, टोलू राम ने समाज सुधार के लिये बनाए गए डोगरी गीत गाये। अंत में नव नियुक्त डीडीसी सदस्यों को डीके मन्याल ने सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी