राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह के लिए निकली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी बिलावर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम मंदिर धन संग्रह के लिए राष्ट्री

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:45 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:45 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह के लिए निकली शोभायात्रा
राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह के लिए निकली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, बिलावर: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम मंदिर धन संग्रह के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रामकोट से बिलावर तक और महानपुर से बिलावर तक भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आरएसएस और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के प्रति लोगों को जागरूक किया।

महानपुर से भी धन धन संग्रह के लिए शोभा यात्रा बिलावर के लिए शुरू हुई। श्री राम नाम की धुन पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता राम नाम का सुमिरन करते हुए लोगों को धन संग्रह के लिए बड़ी संख्या में आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिस घड़ी के लिए हिंदू समाज वर्षो से इंतजार कर रहा था वह आज पूरी हो रही है और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। धन संग्रह के लिए जन जागरण अभियान चलाते हुए मकर सक्राति पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई है, ताकि लोगों को जागरूक किया जाए। सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन बिलावर तहसील मुख्यालय पर शोभायात्रा के रूप में पहुंची। जहा लोगों ने शोभायात्रा पर फूल बरसा कर स्वागत किया। धन संग्रह समिति के उप संयोजक एवं आरएसएस के जिला सह कार्यवाह करण सिंह ने बताया कि धन संग्रह का कार्यक्रम मकर संक्रंाति के दिन 14 जनवरी से 16 फरवरी तक चलेगा, जिसमें गाव गाव की समितिया गठित की गई है जो लोगों के घरों में जाकर धन संग्रह करेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अब बड़ी संख्या में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देना चाहिए। बिलावर में जिला विकास परिषद के बिलावर सदस्य इंजीनियर विक्रम सिंह अंडोत्रा, म्यूनिसिपल कमेटी बिलावर के अध्यक्ष उमाकात बसोत्रा, भाजपा के मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा, पहाड़ी जिला पंचायती राज सेल के जि़ला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिलोरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बिलोरिया, पंकज बसोत्रा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कैप्टन पवन कुमार शर्मा आदि ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। हिंदू संगठनों के लोगों ने बिलावर तहसील मुख्यालय के रामलीला मैदान में नाच गाकर राम मंदिर निर्माण की खुशी मनाई और संकल्प लिया कि वे धन संग्रह के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बाक्स---

जल्द ही गांवों में पहुंचेगी धार्मिक कार्यकर्ताओं की टीम

संवाद सहयोगी, रामकोट: श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान पवन शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा विभिन्न गाव से होती हुई फिंतर चौक पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने वाले कार्यकर्ताओं का सहयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही धाíमक कार्यकर्ताओं की एक टीम पहुंचेगी जो लोगों से अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करेगी।

वहीं महानपुर के करणवाड़ा से एक अतिरिक्त शोभा यात्रा का फिंतर में मिलन हुआ। दोनों तरफ से निकाली गई शोभा यात्राएं फिंतर से बिलावर के लिए प्रस्थान कर गई। काफी संख्या में कार्यकर्ता इस शोभायात्रा में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी