अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी बिलावर/बसोहली लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बिलावर उपजिला में 11वा मतदाता दिवस मा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:10 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:10 AM (IST)
अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, बिलावर/बसोहली: लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बिलावर उपजिला में 11वा मतदाता दिवस मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। मतदाता दिवस कार्यक्रम में एडीसी सुदेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि तहसीलदार पंकज शर्मा, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर सतीश शर्मा, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन उमाकात बसोत्रा, डिप्टी सीईओ चंद्र मोहन शर्मा उपस्थित थे।

इस मौके पर मतदाताओं वोट का महत्व बताते हुए एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने कहा कि संविधान ने हमें वोट देने का अधिकार दिया है, इसलिए खुद अपना भी वोट बनाएं और अपने साथियों का भी। उन्होंने वोट की कीमत को समझाते हुए कहा कि अपने वोट के बिना किसी लालच व जाति के भेद के लोकतंत्र को मजबूत करने में ध्यान लगाएं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी ने मताधिकार के इस्तेमाल का संकल्प लिया। उन्होनें कहा कि हम आने वाले समय में देश की लोकतात्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शातिपूर्ण तरीके से अपना वोट डालेंगे, ताकि संविधान की गरिमा बरकरार रहे।

उधर, बसोहली स्थित डिग्री कालेज परिसर में 11वा मतदाता दिवस मनाया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्जवलित से किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना हुआ।

समागम में कालेज के छात्र- छात्राओं ने अपने विचार रखे। एडीसी तिलक राज थापा ने कहा कि अपना वोटर डालना बहुत जरूरी है। 18 साल के ऊपर के सभी बच्चों को अपना वोट बनवा लेना चाहिए, ताकि सही समय पर अपना वोट का प्रयोग हो पाएं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वोटर डे का शुभारंभ 25 जनवरी 2011 को शुरू हुआ था। तभी से वोटर डे हर वर्ष मनाया जा रहा है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के हर एक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट डालना बड़ा ही जरूरी है। हर एक चुनाव में अपनी भागीदारी जरूर दें। इसके बाद शपथ भी ली गई। मौके पर तहसीलदार अमन आनंद, बीडीओ रंजीत कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी