भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित

संवाद सहयोगी बिलावर/बनी लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। इस दौरान बारिश के दौरान हो रहे पहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:41 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:41 AM (IST)
भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित
भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित

संवाद सहयोगी बिलावर/बनी: लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। इस दौरान बारिश के दौरान हो रहे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। आलम यह है कि भूस्खलन के कारण लोहाई मल्हार ब्लॉक के बदनोता में जमीन और मकानों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। कुछ ऐसा ही लोहाई मल्हार ब्लॉक की बदनोता पंचायत में मकान भूस्खलन के की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।

शनिवार को मल्हार ब्लॉक की पंचायत बदनोता निवासी चरणदास पुत्र गोरखा की जमीन में हुए भूस्खलन के कारण मक्की की खड़ी फसल के साथ-साथ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। चरण दास ने बताया कि भूस्खलन के कारण काफी नुकसान हुआ है। मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वेपड़ोसियों के घर में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से माग की है कि उन्हें सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किया जाए, ताकि जान माल का नुकसान ना हो। पूर्व सरपंच बदनोता निर्मल किशोर बसोत्रा ने बताया कि भूस्खलन पूरे ब्लॉक में हो रहा है, जिसके कारण लोगों के मकानों को काफी नुकसान हुआ है। भूस्खलन की चपेट में जमीन आने से फसल भी बर्बाद हो गई है इसलिए उपजिला प्रशासन से माग है कि सभी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द प्रशासन की ओर से राहत सामग्री भेंट की जाए, ताकि लोगों को खाने के लिए राशन मिल सके और रहने के लिए टेंट मिल जाए।

उधर, पहाड़ी क्षेत्र बनी में भी देर रात शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही, जिसके कारण आने जाने वाले लोगों के लिए समस्या का सामना करना पड़ा। दोपहर के 12 बजे तक मार्ग पर बहुत ही कम वाहन आते जाते दिखे और कस्बे में भी कोई रौनक नहीं थी। अधिकांश मार्ग में फिसलन और छोटे नाले में पानी ज्यादा होने के कारण यातायात अवरुद्ध रहा। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश रुकने पर बनी- डग्गर, बनी-रोलका मार्ग पर कुछ वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। कस्बे में रात को गुल हुई बिजली भी करीब 12 बजे तक बंद रही। बनी-बसोहली मार्ग भी करीब 4 घटे के लिए के लिए मडोल के निकट भूस्खलन के कारण बंद रहा। हालांकि, 10 बजे के बाद यातायात को बहाल कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी