जिले में चारों ओर से पर्यावरण सरंक्षण के लिए उठे हाथ

जागरण संवाददाता कठुआ विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ एवं जम्मू द्वा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:41 PM (IST)
जिले में चारों ओर से पर्यावरण सरंक्षण के लिए उठे हाथ
जिले में चारों ओर से पर्यावरण सरंक्षण के लिए उठे हाथ

जागरण संवाददाता, कठुआ: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ एवं जम्मू द्वारा डिग्री कॉलेज कठुआ, शेर ए कश्मीर कृषि विवि जम्मू एवं एग्रोफोरेस्ट्री विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में देश भर से 700 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें वैज्ञानिक, विद्वान, किसान, पर्यावरणविद, नीति निर्माता, निजी उत्पादक कंपनियों सहित केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ देश के प्रमुख कृषि उद्यमी शामिल रहे। मुख्य अतिथि के रूप में शेर ए कश्मीर कृषि विवि जम्मू के उप कुलपति प्रो.जे पी शर्मा शामिल रहे। प्रो. एस. के. गुप्ता, निदेशक विस्तार-जम्मू, कृषि विवि देवेंद्र दलाई मुख्य वन संरक्षक और निदेशक, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, प्रबंध निदेशक मत्स्य संघ, मध्य प्रदेश मालवा क्षेत्र की हरियाली में अग्रणी और बैंक ऑफ नर्मदा वेबिनार के विशिष्ट अतिथि ने भी भाग लिया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो.शर्मा ने परंपरागत कृषि में अनुसंधान की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए अनुकूल और शमन रणनीतियों के निर्माण, सकल घरेलू सूचकांक और सकल पर्यावरण सूचकांक को अपनाने के बारे में विस्तार से बताया और कुशल जल और उर्वरक उपयोग दक्षता पर जोर दिया। डा. एस.के. गुप्ता ने मानव जाति के लाभ के लिए विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. विशाल महाजन ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस बीच पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने भी हीरानगर में पर्यावरण दिवस पर बच्चों के साथ पौधरोपण कर संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चारों ओर पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, उसके लिए अब हर नागरिक को अपने स्तर पर ज्यादा पौधे लगाने होंगे, तभी धरती पर मानव जीवन संभव है।

इधर, कठुआ में भाजयुमो के जिला महामंत्री गौरव गुप्ता ने भी खुद पौधारोपण करते हुए अन्य को भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों की हरियाली में ही इंसान की हरियाली छिपी है। इन्हें नष्ट करने आक्सीजन की कमी होगी और तब सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।

बाक्स----

अपने घर व आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकारी पालिटेक्निक कठुआ में पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली विषय ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन प्रिसिपल ए. अरुण बंगोत्रा की देखरेख में किया गया, जिसमें कोविड-19 लॉकडाउन के कारण छात्रों को अपने-अपने घरों में रहकर पर्यावरण जागरूकता के संदेश का प्रचार करने के लिए प्रधानाचार्य और कर्मचारियों द्वारा अपने आसपास और आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता में दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गगन गुप्ता और मो. रज्जाक को पहला स्थान, जबकि दूसरा स्थान गुलशन कुमार और सोहित कुमार को मिला, तीसरा स्थान शमशेर कुमार और ललित कुमार ने साझा किया। सांत्वना पुरस्कार सौरव शर्मा, राज ऋषि, सिकंदर लाल और कार्तिक खजूरिया को मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ऋषभ गुप्ता, ई. कॉलेज के फैकल्टी विशाल शर्मा और मुनीश कुमार थे।

chat bot
आपका साथी