केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी हीरानगर भाजपा के पूर्व एमएलसी विक्रम सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह पर लगा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:11 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, हीरानगर: भाजपा के पूर्व एमएलसी विक्रम सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के बाद काग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की माग की है।

बुधवार को काग्रेस के महासचिव रमेश कुंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हीरानगर में केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और उनसे मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने की माग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डा. जितेंद्र सिंह का पुतला भी जलाया। इस मौके पर रमेश कुंडल व सोमलाल वर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में यूटी बनने के बाद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। सरकार का कहीं नियंत्रण नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि यह आरोप विपक्ष लगाता तो कहा जाता है, यह राजनीति हो रही है। अब खुद भाजपा के ही पूर्व एमएलसी विक्रम सिंह रंधावा ने केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सरकार को इसकी जाच करवानी चाहिए, ताकि लोगों को भी असलियत का पता चल सके। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में किस के इशारे पर माफिया काम कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा आरोप लगाने से इस की पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि रेत बजरी की ट्राली एक हजार से सीधे तीन हजार हो गई है। लोगों को तो सपने दिखाए थे कि यूटी बनने के बाद रामराज्य आ जाएगा, लेकिन अब तो हालत बद से बद्तर हो गए हैं। प्रत्येक वर्ग वर्तमान दौर में परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अब खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। सरकार को पूरे मामले की जाच करवानी चाहिए, ताकि पता चल सके कि कौन-कौन लोग उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदर्शनकारियों में रमेश वर्मा, राजीव गुप्ता, शुभम कुमार, एडवोकेट हर्ष वर्मा, अरुण शर्मा सन्नी कुमार, राकेश गुप्ता, रंजीत कनातिया आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी