भाजपा वर्करों को दिए पार्टी को मजबूत करने के मंत्र

संवाद सहयोगी बिलावर भाजपा के आगामी कार्यक्रमों व जनता के बीच अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत बना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:31 PM (IST)
भाजपा वर्करों को दिए पार्टी को मजबूत करने के मंत्र
भाजपा वर्करों को दिए पार्टी को मजबूत करने के मंत्र

संवाद सहयोगी, बिलावर: भाजपा के आगामी कार्यक्रमों व जनता के बीच अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए शनिवार को टाउन हाल में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ.निर्मल सिंह व बनी के विधायक जीवनलाल मुख्य तौर पर शामिल हुए।

टाऊन हॉल में आयोजित वर्कशॉप में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास अटल है, जिसे बनाए रखना हर भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनसंवाद को बढ़ाए। इससे जनता जनता के बीच जाकर अपने विरोधी दलों को बेनकाब किया जाए। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कोरोना महामारी है जो कोई भी आपात स्थिति जनता के बीच जाकर जनता की सेवा करती नजर आई, लेकिन विरोधी दर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हुए जनता को वोट बैंक समझते हैं, जिन्हे जनता की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा कार्यकार्ताओं को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पहाड़ी जिला अध्यक्ष कर्नल महान सिंह ने भाजपा के भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। वर्कशॉप मैं बीडीसी सदस्य माडली नीरू राजपूत, बिलावर म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष उमाकात बसोत्रा, भाजपा के बिलावर मंडल अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्ण चंद, पहाड़ी जिला महासचिव गोपाल कृष्ण, बीके बसोत्रा के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बहरहाल, इसे भाजपा की आगामी दिनों में होने वाले विधान सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी