गांव सेंसवा में भाजपा ने युवाओं को खेल सामग्री वितरित की

संवाद सहयोगी हीरानगर भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र बख्शी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक टीम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM (IST)
गांव सेंसवा में भाजपा ने युवाओं को खेल सामग्री वितरित की
गांव सेंसवा में भाजपा ने युवाओं को खेल सामग्री वितरित की

संवाद सहयोगी, हीरानगर : भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र बख्शी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक टीम ने रविवार को सेंसवा, गुज्जर चक, पानसर, कूटा आदि गावों का दौरा कर पार्टी द्वारा चलाए गए सेवा ही संगठन अभियान के तहत युवाओं को बालीवाल, फुटबॉल, कैरमबोर्ड आदि खेल सामग्री वितरित की।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बख्शी ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मंडल की टीम विभिन्न गावों में जाकर युवाओं को खेल सामग्री वितरित कर रही है और अभी तक वह 25 के करीब गावों में सामग्री बांट चुकी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से उनकी टीम खेल सामग्री वितरित कर रही। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए। वहीं, अजय शेरपुरी ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान के तहत इससे पहले उन की टीम ने कोविड के बचाव हेतु गावों में जाकर सैनिटाइजर, मास्क, खाद्य सामग्री भी वितरित की थी। आगे भी पार्टी हाईकमान के निर्देश पर अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास तथा जन कल्याण हेतु अनेक योजनाएं लागू कर रखी हैं, जिसका लाभ उठा कर लोगों को अपनी आíथक स्थिति में सुधार करना चाहिए। कुछ लोग जानकारी के आभाव के कारण लाभ नहीं उठा पाते, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने वार्डो में जाकर जागरूक कर रहे हैं और अगर किसी को कोई दिक्कत आती हो तो वह मंडल की टीम से संपर्क कर सकते हैं। उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।

इस मौके पर रवि अबरोल, अमन सिंह, कनवर सिंह, नरेश कुमार, राधेश्याम, देव राज आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी