महिलाओं ने चाद का दीदार करकिया करवा चौथ का व्रत पूरा

जागरण संवाददाता कठुआ जिला में करवा चौथ का पर्व पूरी धार्मिक सामाजिक परंपरा एवं हर्षोल्लास

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:37 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:37 AM (IST)
महिलाओं ने चाद का दीदार करकिया करवा चौथ का व्रत पूरा
महिलाओं ने चाद का दीदार करकिया करवा चौथ का व्रत पूरा

जागरण संवाददाता, कठुआ : जिला में करवा चौथ का पर्व पूरी धार्मिक, सामाजिक परंपरा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सुबह तारों की रोशनी में सरगी खाने के बाद व्रत की शुरूआत की। उसके बाद रात को चाद का दीदार करके अपना व्रत पूरा करने के लिए अ‌र्ध्य देकर पति की दीर्घायु एवं हमेशा यू ही साथ बना रहे की कामनाओं के साथ चंद्रमा का पूजा की।उसके बाद पति के हाथो जल ग्रहण के उपरात व्रत को तोड़ा गया। इससे पहले शाम को महिलाओं ने अपने मोहल्लों में व्रत रखने वाली अन्य सहेलियों के साथ एक स्थान पर समूह में एकत्रित होकर करवड़ा बदला और एक दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी। इसी उपलक्ष्य में सुबह से शाम तक महिलाओं ने सोलह श्रृंगार करने में पूरा दिन बिताया। नव नवेली दुल्हन की तरह सजने के लिए महिलाओं ने हाथों में महेंदी से लेकर चेहरे का मेकअप ब्यूटी पार्लर में जाकर किया। जिसके चलते बाजार में रविवार भी महिलाओं की चहलपहल रही। सबसे ज्यादा भीड़ ब्यूटी पार्लरों में रही। करवा चौथ के व्रत को लेकर जहा प्रत्येक उम्र के वर्ग की हर सुहागिन महिलाओं में उत्साह रहा,वहीं सबसे ज्यादा उत्साह नव विवाहित जोड़ों में देखा गया,उनके लिए करवा चौथ इस बार विशेष बन गया। चड़वाल की नव नवेली दुल्हन शिवानी की करवा चौथ पर खुशी देखते ही बन रही थी,शाम को ही पति जखिल शर्मा के साथ करवा चौथ मनाने की तैयारिया शुरू हो गई। जैसे ही चाद के दर्शन हुए तो दोनों परिवार के साथ घर की छत पर चाद की पूजा के लिए एकत्रित हो गए,हालाकि पहली बार करवा चौथ की पूजा विशेष होने के चलते उनकी जेठानिया सुषमा शर्मा एवं सविता ने पूरा सहयोग करके पहली पूजा धार्मिक विधि से संपन्न कराई।

इस बीच करवा चौथ पर बड़ी संख्या में कुवारी युवतियों ने भी मनचाहा वर पाने की कामना के साथ व्रत रखे थे,वहीं जिनकी शादी तय हो चुकी है,उनके लिए तो ये करवा चौथ यादगारी बना था।

chat bot
आपका साथी