जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का करेंगे समाधान: कृषि राज्यमंत्री

राकेश शर्मा कठुआ केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. शोभा कदांरलजे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:52 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:52 AM (IST)
जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का करेंगे समाधान: कृषि राज्यमंत्री
जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का करेंगे समाधान: कृषि राज्यमंत्री

राकेश शर्मा, कठुआ: केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. शोभा कदांरलजे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भी रखा जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार अब सीधे लोगों से जनसंपर्क मुहिम शुरू कर संवाद कर रही है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। वे मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. शोभा ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद ही जम्मू कश्मीर में आज शांति का माहौल बना है, विकास की गति भी तेज हुई है। यह उसी का परिणाम है कि आज जनसंपर्क मुहिम के तहत दर्जनों केंद्रीय मंत्री प्रदेश के हर क्षेत्र में जाकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले बीते 50 सालों में भी सरकारें रही, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। आज केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद जम्मू कश्मीर में हालात बदले और 70 साल पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यहां पर लागू दो विधान दो निशान के खिलाफ आंदोलन करके बलिदान दिया था, उनके सपनों को उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही साकार कर दिया। इससे पहले हम 50 सालों से अनुच्छेद-370 को हटाने एवं राम मंदिर बनाने के भाषण ही सुनते आ रहे थे, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही कर दिया। आज अयोध्या में श्री राम मंदिर का भी निर्माण हो रहा है, जो 2023 से पहले एक भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। भाजपा कार्यकर्ता भी अक्सर दोनों मुद्दों पर भाषण दिया करते थे कि हम मंदिर वहीं बनाएंगे, कश्मीर भारत का मुकुट है, अब यहां सब कुछ ठीक होने पर आगामी विधानसभा चुनाव भी होने हैं, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उससे पहले केंद्र सरकार स्वयं सीधे जनता से संवाद बढ़ाने का प्रयास कर रही है ,जिसका एक हिस्सा है जनसंपर्क मुहिम।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सुनीं गई हर समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के प्रयास भी किए जाएंगे। आज इस देश को कोई बचा सकता है तो केवल नरेन्द्र मोदी, क्योंकि देशवासियों की आशा की किरण है मोदी। डा.शोभा ने कहा कि वे चुनाव के दौरान भी दौरा करेगी, तब कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन के कामकाज के अलावा उनकी समस्याएं भी सुनेगी।

इससे पहले भाजपा कार्यालय में डा. शोभा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला भाजपा प्रधान गोपाल महाजन, ओबीसी के राष्ट्रीय मोर्चा के सचिव रशपाल वर्मा, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह, उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू, नगर परिषद की उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, उपदेश अंडोत्रा, डीडीसी सदस्य कर्ण कुमार, नारायण दत त्रिपाठी, डॉ. श्वेता शर्मा, सुषमा कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक जसरोटिया, पूर्व प्रधान प्रेम नाथ डोगरा, धर्मवीर सिंह जसरोटिया, आशानंद खजूरिया, मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह, अक्षय भारती, नरेश गोस्वामी, बलवंत सिंह, राजेश शर्मा, राज कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी