आम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करें काम कार्यकर्ता: जितेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता कठुआ भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:00 AM (IST)
आम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करें काम कार्यकर्ता: जितेंद्र सिंह
आम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करें काम कार्यकर्ता: जितेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, कठुआ: भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय में शनिवार को एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह रहे।

इससे पहले कार्यालय पहुंचे डॉ. जितेंद्र का कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाके से स्वागत किया, जिसमें पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया, जिला विकास परिषद के चेयरमैन महान सिंह, उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू, नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, जिला प्रधान गोपाल महाजन, अशोक जसरोटिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संगठन में रहते हुए आम लोगों के लिए किए गए कार्याें का उल्लेख करते हुए कहा कि हम सभी को उनके जीवन व कार्याें से प्रेरणा लेकर संगठन में सेवा समर्पण भावना से काम करना है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच आखिरी लाइन में खड़े आम व्यक्ति तक पहुंचकर उसका दुख दर्द सुनना रहा है। सादगी भरा जीवन जीने वाले ऐसे महान शख्सीयत ने भारतीय जनसंघ का गठन भी किया, जिनमें जनमानस के प्रति सेवा भावना के साथ-साथ राष्ट्रभावना कूट कूट कर भरी थी। जिसके नीचे हम सब भाजपा के कार्यकर्ता फले फूले और आगे बढ़े। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर संगठन में रहते हुए सेवा समर्पण भावना से काम करना है, जिससे आम जनता का भी भला हो और अपना संगठन भी मजबूत हो। उन्होंने जम्मू कश्मीर के वर्तमान हालात का भी जिक्र करते हुए कहा कि आज राज्य का तेजी से विकास हो रहा है।

chat bot
आपका साथी