डिस्कस थ्रो में शाहिना अख्तर रही पहले स्थान पर

संवाद सहयोगी बिलावर नाज खेल मैदान में चल रहे एथलेटिक मीट के दूसरे दिन मंगलवार को लड़किय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:02 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:02 AM (IST)
डिस्कस थ्रो में शाहिना अख्तर रही पहले स्थान पर
डिस्कस थ्रो में शाहिना अख्तर रही पहले स्थान पर

संवाद सहयोगी, बिलावर: नाज खेल मैदान में चल रहे एथलेटिक मीट के दूसरे दिन मंगलवार को लड़कियों के मुकाबले हुए, जिसमें बिलावर की लड़कियों ने विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया।

अंडर-14 के सौ मीटर दौड़ में बिलावर हाई स्कूल की शबनम बेगम ने पहला स्थान पर रही, जबकि अंडर-17 में हाई स्कूल सुकराला की अनीता ठाकुर अव्वल रही। अंडर-19 में हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन की साक्षी देवी ने बाजी मारी, जबकि अंडर-14 के 200 मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल डाबरा की मानसी ने बाजी मारी। अंडर-17 वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन की प्रिया देवी और अंडर-19 में साक्षी देवी पहले स्थान पर रही। अंडर-17 में बिलावर हाई स्कूल के फरजाना अख्तर व अंडर-19 में बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल की हिमांशी मनकोटिया ने बाजी मारी। अंडर-19 के 800 मीटर दौड़ में बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल की हिमांशी मनकोटिया पहले स्थान पर रही।

अंडर-19 वर्ग के हाई जंप मुकाबले में बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल की सोनिया परिहार, अंडर-17 वर्ग में बिलावर की ही फयाना कोसर और अंडर-14 वर्ग में शबनम बेगम ने बाजी मारी, जबकि लांग जंप के अंडर 14 वर्ग में बिलावर हाई स्कूल की शबनम, अंडर-17 वर्ग में हाई स्कूल सुकराला की गीता देवी और अंडर-19 वर्ग में पल्लन हायर सेकेंडरी स्कूल की मधु देवी पहले स्थान पर रही। अंडर-19 वर्ग के शाटपुट मुकाबले में आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की किरण बाला, अंडर-17 वर्ग में हाई स्कूल बनहोड की भारती देवी और अंडर-14 वर्ग में मिडिल स्कूल डाबरा की मानवी पहले स्थान पर रही।

अंडर-19 वर्ग के डिस्कस थ्रो मुकाबले में बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल की शाहिना अख्तर, अंडर-17 वर्ग में हाईस्कूल बनहोड की भारती देवी और अंडर-14 वर्ग में मिडिल स्कूल डाबरा की मानसी देवी पहले स्थान पर रही।

ज्वैलिन थ्रो के अंडर-19 वर्ग में बिलावर हायर सेकेंडरी स्कूल की जुल्फान अख्तर ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लान की जान्हवी ने पहला और अंडर-14 में डाबरा मिडिल स्कूल की मानवी ने पहला स्थान पाया।

chat bot
आपका साथी