बारिश और भूस्खलन ने लोगों की जिंदगी पर लगाया ब्रेक

करुण शर्मा बिलावर उपजिला में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते लोगों की संपत्ति को काफी न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:23 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:23 AM (IST)
बारिश और भूस्खलन ने लोगों की जिंदगी पर लगाया ब्रेक
बारिश और भूस्खलन ने लोगों की जिंदगी पर लगाया ब्रेक

करुण शर्मा, बिलावर: उपजिला में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते लोगों की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंच रहा है। भूस्खलन के कारण लोगों के मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूलों की इमारतों में सुरक्षित शरण लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, भूस्खलन की वजह से फसल भी बर्बाद हो गई।

सड़कों का हाल भी बेहाल है, जिसके चलते कई मार्ग पर भारी पत्थर और मलबा गिरे रहने की वजह से आवाजाही ठप पड़ी हुई है। कुछ ऐसा ही हाल कटली से लोहाई मल्हार वाया धार डुग्गनु को जाने वाली सड़क का है, जहा पर बारिश के दौरान पहाड़ी से गिरे मलवा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क के बीचो-बीच आज भी पड़ा हुआ है। इसके चलते उक्त मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बिल्कुल ठप हो गई है। बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों की हालत इतनी खस्ताहाल हो गई कि वहा अब पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर भूस्खलन के कारण रोड पर मलबा आ जाने के कारण सड़के बंद पड़ी हुई है।

बिलावर- मशेडी, कटली से लोहाई मल्हार, कोहग से दलिया कडेतर सड़क समेत कई ऐसी सड़के हैं, जिन पर यातायात ठप है। लोगों को गाड़िया नहीं चलने के कारण तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बहरहाल, पहाड़ी ब्लॉक में भूस्खलन की चपेट में आकर कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बग्गन ब्लॉक के अप्पर बग्गन ए पंचायत के वार्ड पाटी, मगोंडा, दलेयू में ताजा भूस्खलन के कारण करीब आधा दर्जन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए और जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई। फसल भी बर्बाद हो गए। लगातार हो रही बारिश के चलते लोहाई मल्हार तहसील के सदरोता और लोहाई मल्हार पंचायतों में भूस्खलन अब भी जारी है, जिससे लोगों की जमीन और मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। सदरोता ए गली पंचायत में भूस्खलन से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। अप्पर बग्गन ए पंचायत के सरपंच मक्खन लाल जमबोडिया, अप्पर बग्गन पंचायत के सरवन के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक में भूस्खलन के कारण काफी नुकसान हुआ है। भूस्खलन से प्रभावित लोगों को स्कूलों की इमारतों में शिफ्ट किया गया है, जबकि प्रशासनिक टीम नायब तहसीलदार के नेतृत्व में भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा ले रही है। डुग्गेनी ब्लॉक के बीडीसी चेयरमैन धर्म सिंह ने बताया कि डुग्गेनी ब्लॉक में भी भूस्खलन हो रहा है। बाक्स---

इन मार्गो पर यातायात पड़ी है ठप

कटली से लोहाई मल्हार रोड पर पिछले चार माह से यातायात ठप पड़ी हुई है। धार डुग्गनु मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद है। होटार सड़क बारिश के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है, लोग पैदल ही बिलावर तहसील मुख्यालय पर पहुंचने को मजबूर हैं। टिल्ला बाथर रोड व कोहग से दलिया कडेतर समेत कई ऐसी सड़कें हैं, जिस पर यातायात ठप पड़ी है। कोट्स----

लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई को जल्द से जल्द बंद पड़े सड़कों को सुचारू बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

-पंकज शर्मा, तहसीलदार

chat bot
आपका साथी