लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की मूर्ति लगने से पहले ही राजनीति शुरू

जागरण संवाददाता कठुआ जम्मू कश्मीर के पहले महाराजा गुलाब सिंह की लखनपुर में मूर्ति लगाने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 04:57 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 04:57 AM (IST)
लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की मूर्ति लगने से पहले ही राजनीति शुरू
लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की मूर्ति लगने से पहले ही राजनीति शुरू

जागरण संवाददाता, कठुआ: जम्मू कश्मीर के पहले महाराजा गुलाब सिंह की लखनपुर में मूर्ति लगाने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले मूर्ति लगाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

दरअसल, गत दिवस मूर्ति लगाने के लिए लखनपुर नगर पालिका की ओर से फाउंडेशन बनाने काकार्य शुरू कराया गया। इसके बाद मूर्ति स्थापित की जानी है, उससे पहले ही विरोध शुरू हो गया है। निर्माणाधीन मूर्ति के लिए अपने विधायक फंड से 60 लाख रुपये जारी करने वाले पूर्व मंत्री व डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन चौधरी लाल सिंह ने कहा कि भाजपा की नेम प्लेट लगाने की राजनीति को नहीं चलने दिया जाएगा। मूर्ति कहां लगाना है, ये वे खुद तय करेंगे। इसके लिए भाजपा जितने भी फाउंडेशन बना लें, भले ही इनकी सरकार है, लेकिन पैसे उन्होंने जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार पर उनकी मूर्ति लगाने का प्रयास उनका है, भाजपा जो अभी तक महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन पर छुट्टी तक नहीं करवा पाई है, वे अब महाराजा गुलाब सिंह की मूर्ति लगाने के बारे में सोच भी कैसे सकती है। इस तरह की सस्ती नेम प्लेट लगाने की राजनीति भाजपा की सफल नहीं होगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मूर्ति उनके द्वारा ही लगाई जाएगी, क्योंकि उन्होंने खुद ही बनवाई है, जिसे स्थापित नहीं करने का उस समय कारण मूर्ति समय पर तैयार नहीं होना रहा है। अब उसका श्रेय खुद लेने का भाजपा प्रयास कर रही है।

भाजपा को पहले बताना होगा कि मूर्ति किसने बनवाई है, लेकिन भाजपा नहीं बताएगी क्योंकि ऐसा करने से उनका नाम भी आ जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बिना मूर्ति स्थापित करने की खुली चुनौती भी दी।

गौरतलब है कि गत दिवस भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के सहयोग से मूर्ति लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तैयार होने के बाद वहां पर मूर्ति स्थापित की जानी है।

chat bot
आपका साथी