वालीबाल में मेहता क्लब ने राइजिंग स्टार को 3-1 से हराया

संवाद सहयोगी हीरानगर राज्य में ऐतिहासिक प्रजा परिषद के जनक प्रेम नाथ डोगरा की जयंती पर शनि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:05 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:05 AM (IST)
वालीबाल में मेहता क्लब ने राइजिंग स्टार को 3-1 से हराया
वालीबाल में मेहता क्लब ने राइजिंग स्टार को 3-1 से हराया

संवाद सहयोगी, हीरानगर : राज्य में ऐतिहासिक प्रजा परिषद के जनक प्रेम नाथ डोगरा की जयंती पर शनिवार को भाजपा हीरानगर मंडल की तरफ से छप्पड़ गाव में एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन केंद्र में शिक्षा मंत्रालय के सदस्य पवन कुमार ने किया। उनके साथ भाजपा के जिला प्रधान गोपाल महाजन समेत अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

इससे पहले भाजपा नेताओं ने पंडित प्रेम नाथ डोगरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी तथा उनकी जीवनी पर रोशनी डाली। पवन कुमार ने उन हालात का जिक्र करते हुए कहा कि डोगरा की दूरदर्शी सोच का परिणाम था कि राज्य में एक विधान एक निशान की माग को लेकर आदोलन का आगाज हुआ, जिससे केंद्र तथा राज्य के बीच रिश्ते मजबूत हुए।

भाजपा के जिला प्रधान गोपाल महाजन ने कहा कि स्वर्गीय प्रेम नाथ डोगरा हमेशा समाज की भलाई के लिए अपना योगदान देते रहे। वे गरीब लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके नक्शे कदम पर चल कर समाज की भलाई तथा पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। इस मौके पर डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा, कर्ण कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान गीता भगत, मंडल प्रधान राजेंद्र बक्शी, हीरानगर मंडल प्रभारी सुदेश कुमार सेठू, सरपंच अश्रि्वनी शर्मा, रशपाल वर्मा, कंडी मंडल के प्रधान सुभाष शर्मा, आशा नंद खजुरिया, अक्षय भारती समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।

प्रतियोगिता में पहला मैच राइजिंग स्टार और महता क्लब के बीच खेला गया, जिसमें मेहता क्लब ने 3-1के सेट से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि पवन कुमार ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी भाग लेते रहना चाहिए। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है और वे शारीरिक तौर पर भी हष्ट-पुष्ट बन सकते हैं।

chat bot
आपका साथी