रामकोट क्षेत्र में तेंदुओं की सरगíमया बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत

संवाद सहयोगी रामकोट क्षेत्र में तेंदुओं की सरगíमया एक बार फिर बढ़ती जा रही हैं। तेंदुए जंगलों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:20 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:20 AM (IST)
रामकोट क्षेत्र में तेंदुओं की सरगíमया बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत
रामकोट क्षेत्र में तेंदुओं की सरगíमया बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत

संवाद सहयोगी, रामकोट: क्षेत्र में तेंदुओं की सरगíमया एक बार फिर बढ़ती जा रही हैं। तेंदुए जंगलों से निकलकर रिहायशी बस्तियों तक पहुंच रहे हैं। सार्वजनिक रास्तों, खेतों और घरों के आसपास मंडराते हुए दिखाई देना अब आम बात हो गई है।

बीते रविवार दोपहर 3 बजे के करीब कस्बा के वार्ड नंबर 7 में स्थित गाव बूल में तेंदुए ने घर के पास खेतों में एक बकरी के बच्चे को उठा लिया। स्थानीय महिला कौशल्या देवी, विष्णु देवी, गुड्डी देवी ने बताया कि वे अपने घर के पास ही जंगल के साथ लगते खेतों में पशु चरा रही थी कि घात लगाए बैठे एक तेंदुआ बकरी के बच्चे को उठाकर ले भागा। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने के कारण तेंदुआ बच्चे को वहीं छोड़ कर भाग तो गया, परंतु बकरी का बच्चा बच न सका। वहीं तीन-चार दिनों से गलक गाव में भी तेंदुए के लगातार दिखाई देने से दहशत फैली हुई है। लोगों ने बताया कि तेंदुआ जंगल से निकलकर गली मोहल्ले में आ जाता है। हालाकि, उसके द्वारा नुकसान किए जाने की अभी तक कोई घटना नहीं घटी है, बावजूद इसके लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि उन्हें गली मोहल्ले में जाने में डर लगने लगा है। लोगों ने प्रशासन से तेंदूओं की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने और लोगों को उनकी दहशत से छुटकारा दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की माग की है।

बहरहाल, तेंदुए की सरगर्मी बढ़ जाने के बाद ग्रामीण अब घरों से निकलने से कतराने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी