लड्डू बांटे, हलवे का प्रसाद तैयार कर मनाया महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन

जागरण संवाददाता कठुआ जिलेभर में महाराजा हरि सिंह की 127वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:38 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:38 AM (IST)
लड्डू बांटे, हलवे का प्रसाद तैयार कर मनाया महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन
लड्डू बांटे, हलवे का प्रसाद तैयार कर मनाया महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, कठुआ: जिलेभर में महाराजा हरि सिंह की 127वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महाराजा हरि सिंह कोआर्डिनेशन कमेटी द्वारा केक काट कर हरि सिंह का जन्म दिन मनाया गया।

कमेटी के जिला प्रधान रणजीत सिंह पठानिया के नेतृत्व में सदस्यों ने हरि सिंह के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि उनके राज्य में महाराजा जैसे एक कुशल राजा ने जनता के कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उससे जम्मू कश्मीर में भाइचारा कायम है। हर वर्ग को बराबर का हक मिल रहा हैं। पठानिया ने कहा कि जन्मदिन के मौके पर युवा पीढ़ी को उनके द्वारा प्रदेश के निर्माण में किए गए कार्यों से प्रेरणा ली जाए। इस बीच उन्होंने जम्मू कश्मीर में सरकार से उनके जन्मदिन पर सरकारी छुट्टी घोषित करने की भी मांग की।

उधर, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कठुआ इकाई ने भी महाराजा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। केक काट कर जन्मदिन की खुशी मनाई। इस मौके पर लड्डू बांटे गए व हलवा बनाकर भी वितरित किया गया। मंडी मकराल वार्ड 7 में आयोजित समारोह के दौरान सेना के जिला चेयरमैन कर्ण सिंह जसरोटिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बबलू सिंह जसरोटिया ने राजा के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने समाज के कल्याण और जम्मू कश्मीर की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने में जो फैसले लिए, उसी कारण जम्मू कश्मीर आज भारत का अभिन्न अंग है। भोपिल प्रताप सिंह, अजय सिंह अंडोत्रा, धर्मवीर सिंह जसरोटिया, मीनाक्षी जमवाल, एडवोकेट राकेश ठाकुर, रणदीप सिंह, उपदेश अंडोत्रा,डॉ. कर्ण सिंह व राजेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी