जलशक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी बिलावर जल शक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण टेड़ पंचायत के वार्ड तीन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:57 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:57 AM (IST)
जलशक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ किया प्रदर्शन
जलशक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बिलावर : जल शक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण टेड़ पंचायत के वार्ड तीन तेली मोहल्ला में एक सप्ताह से एक बूंद भी पेयजल आपूर्ति न होने से गुस्साए लोगों ने बिलावर-फिंतर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में सदीक तेली, वीना मलिक, प्रीति देवी, नीलम शर्मा, चंचल देवी, हर्ष मेहरा, विकास कुमार, ओम प्रकाश, कृष्ण चंद्र, तालिब हुसैन आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा किस वार्ड तीन में डेढ़ साल से पेयजल की समस्या गहराई हुई है। डेढ़ साल से सप्ताह में कभी-कभार नलों में पानी की आपूर्ति होती थी। जिसके चलते वह लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से हालत खराब हो चुकी है। सप्ताह में एक बार होने वाली सप्लाई भी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष पेयजल संकट गहराने से परेशान हो रहे लोगों ने पानी देने की गुहार लगाई है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। जनता परेशानियों की चक्की में पिसती जा रही है। आज पेयजल संकट से परेशान लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग धारमार्ग को बंद किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग की होगी।

लोगों द्वारा बिलावर फिंतर मार्ग बंद करने की सूचना मिलते ही बिलावर थाने के सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें शात करवाया। लोगों के प्रदर्शन के चलते यातायात व्यवस्था 20 मिनट के बाद ही सुचारू हो पाई।

chat bot
आपका साथी